class 10th science half yearly paper solution pdf|10वी विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2021

class 10th science half yearly paper solution pdf|10वी विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2021

Half yearly paper 10th science paper solution - हैलो दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारी वेबसाइट  में और आज के इस नयी पोस्ट में हम 10वी विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा 2021की तैयारी करेंगे और आप हमारी वेबसाइट  के माध्यम से कक्षा-10वीं के सभी विषय की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं आपको हमारी वेबसाइट के माध्यम से सभी विषयों के महत्वपूर्ण प्रश्न और इनके उत्तर प्रदान किए जाएंगे 

1 रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण

प्रश्न:-निम्न में से कौन सा भौतिक परिवर्तन नहीं है -

1. खौलते पानी से जल वाष्प बनना

3. बर्फ का पिघलकर जल बनना

2. एल.पी.जी. का दहन

4. नमक का पानी में घुलना

उत्तर:-एल.पी.जी. का दहन

प्रश्न2-निम्नलिखित में कौन सी उष्माक्षेपी अभिक्रिया है?

1. जल की बिना बुझे चूने से अभिक्रिया 3. कपूर के क्रिस्टल का उध्वपातन

2. जल का वाष्पीकरण

4. शुष्क बर्फ का उद्ध्वपातन

उत्तर:- जल की बिना बुझे चूने से अभिक्रिया

प्रश्न:-6Fe203+2AI HAI203+2Fe

ऊपर दी गई अभिक्रिया किस प्रकार की है?

1. संयोजन अभिक्रिया

3 वियोजन अभिक्रिया

2. द्विविस्थापन अभिक्रिया

4. विस्थापन अभिक्रिया

उत्तर:-विस्थापन अभिक्रिया

प्रश्न:-H2 का योग तथा 0, का हास कहलाता है

1. अपचयन अभिक्रिया

3. रेडाक्स अभिक्रिया

2. उपचयन अभिक्रिया

4. संक्षारण अभिक्रिया

उत्तर:- अपचयन अभिक्रिया

प्रश्न:-जिन अभिक्रियाओं में उष्मा का अवशोषण होता है उन्हें कहते हैं -

1. उष्माक्षेपी अभिक्रिया

3. उष्माशोषी अभिक्रिया

2. संयोजन अभिक्रिया

4. वाष्पीकरण अभिक्रिया

उत्तर:- उष्माशोषी अभिक्रिया

प्रश्न:- निम्न में से कौन सा एक रासायनिक परिवर्तन की विशेषता नहीं है -

1. रंग में परिवर्तन

3. तापक्रम में परिवर्तन

2. गैस का उत्सर्जन

4. आकार में परिवर्तन

उत्तर:- आकार में परिवर्तन

प्रश्ना:-खाद्य पदार्थ का कार्बन डाई आक्साईड और पानी में टूटना एक प्रकार की -

1. उमाशोषी अभिक्रिया

3. उष्माक्षेपी अभिक्रिया

2. थर्मिट अभिक्रिया

4. ऊर्जा परिवर्तन के बिना अभिक्रि

उत्तर:- उमाक्षेपी अभिक्रिया

प्रश्न:- सोने और प्लेटिनम को गलाने वाले अम्ल का नाम क्या है

1. एक्वा रेजिया

3. सान्द्र नाइट्रिक अम्ल

2. सान्द्र हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

4. इनमें से कोई नहीं

उत्तरः-एक्चा रेजिया

प्रश्न :-रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ कहलाते हैं -

1. उत्पाद

3. यौगिक

2. अभिकारक

उत्तर:- अभिकारक

प्रश्न10:-लम्बे समय तक सेवन न करने पर सूखे मेवे सड़ जाते है क्योंकि -

1. ताप में परिवर्तन

3. विकृतगंधिता

2. जंग लगना

4. कोई नहीं

उत्तर:- विकृतगंधिता

दीर्घउत्तरीय प्रश्न


प्र01 वायु में जलाने से पूर्व मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है?

उत्तर:- मैग्नीशियम रिबन के ऊपर मैग्नीशियम आक्साइड की परत जम जाती है। उसे हटाने के लिये वायु

में जलाने से पूर्व मैग्नीशियम रिबन को साफ किया जाता है। क्योंकि यह परत मैग्नीशियम को

ऑक्सीजन से क्रिया करने से रोकती है।


प्र02 किसी पदार्थ 'x' के विलयन का उपयोग सफेदी करने के लिये होता है?

1. पदार्थ 'X' का नाम तथा इसका सूत्र लिखिए।

2 ऊपर 1 में लिखे पदार्थ x की जल के साथ अभिक्रिया लिखिए।

उत्तर:- 1. पदार्थ 'X' का नाम- कैल्सियम आक्साइड (बिना बूझा चूना) एवं सूत्र Ca0 है।

2. Ca0+H20→ Ca(OH)2+ऊष्मा


3 ऊष्माक्षेपी एवं ऊष्माशोषी अभिक्रिया का क्या है? उदाहरण दीजिये। (बोर्ड परीक्षा 2019)

उत्तर:- ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया-जिस रासायनिक अभिक्रिया में उत्पादों के साथ ऊष्मा भी निकलती है, वह

ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहलाती है

उदाहरण- CHtan+201→ coale+ H2OD+AtIA'eki

ऊष्माशोषी अभिक्रिया– जिस रासायनिक अभिक्रिया में ऊष्मा (ऊजी) का अवशोषण होता है वह वह

ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहलाती है

तापमान

उदाहरण-2Pb (NOS)2) → 2Pb0/+4NOctim+Once)


4 श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते है? वर्णन कीजिए।

उत्तर:- श्वसन एक मंद दहन आक्सीकरण की अभिक्रिया है जिसमें कार्बनडाई आक्साइड जल वाष्प एवं

ATP के रूप में ऊष्मा (ऊर्जा) निकलती है। अतः इसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते है।


प्र05 विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में क्या अंतर है? इन अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।

उत्तर:- विस्थापन अभिक्रिया में एक तत्व दूसरे तत्व को उसके लवण से पृथक करके उसका स्थान स्वयं

ग्रहण कर लेता है, जबकि द्वि-विस्थापन में अभिक्रियाओं सें में अभिकारकों के बीच आयनों का

आदान-प्रदान होता है।

समीकरण-

1-विस्थापन अभिक्रिया

प्र06 अवक्षेपण अभिक्रिया से आप क्या समझते है? उदाहरण देकर समझाइये।

उत्तर:- अवक्षेपण अभिक्रिया- जब दो क्रियाकारकों (अभिकारकों) के विलयन आपस में अभिक्रिया करके

अविलेय ठोस उत्पाद बनाते है तो उस विलयन में उस ठोस के कण अवक्षेपित हो जाते है इस क्रिया को

अवक्षेपण कहते है।

BaCh... + Na,So4. →Baso P NaC..

प्र07 वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है? इन अभिक्रियाले के

लिये समीकरण लिखिए।

उत्तर:- वियोजन अभिक्रिया में एकल अभिकारक वियोजित होकर दो या दो से अधिक उत्पाद बनाता है,

जबकि संयोजन अभिक्रिया में दो या दो से अधिक अभिकारक जुड़ कर (संयुक्त) होकर एकल उत्पाद

बनाते है।

उदाहरण-

वियोजन अभिक्रिया-CaCO,, -Ca0, +CO...

संयोजन अभिक्रिया-2Mg.. +020 →2MgQ..


प्र08 आक्सीजन के योग एवं ह्यास के आधार पर निम्न पदों की व्यवस्था कीजिये प्रत्येक के लिये दो

उदाहरण दीजिये।1. उपचयन 2. अपचयन

उत्तर:- उपचयन- जब अभिक्रिया में किसी पदार्थ में आक्सीजन का संयोग होता है तो उस पदार्थ का

उपचयन होता है अर्थात तत्व या यौगिक एवं आक्सीजन के योग की अभिक्रिया उपचयन कहलाती

है।

12Cu+0,72CuO

IC+0,→co.

2. अपचयन- जब अभिक्रिया में पदार्थ (ऑक्साइड) से ऑक्सीजन का ह्यास होता है तब उस पदार्थ

का उपचयन होता है अर्थात ऑक्सीजन ह्यास की अभिक्रिया अपचयन कहलाती है।

Zn0+C → Zn+CO


प्र09 संयोजन अभिक्रिया किसे कहते है? उदाहरण सहित समझाइये।

उत्तर:- संयोजन अभिक्रिया- "वे रासायनिक अभिक्रियाएं, जिनमें दो या दो से अधिक तत्व या यौगिक

संयुक्त होकर एकल उत्पाद बनाते है, संयोजन अभिक्रियाएं कहलाती है।

उदाहरण-1. C+0→Cours

2 Cao, +H2O + Ca(OH)a)


प्र010 रेडाक्स अभिक्रिया किसे कहते है? समीकरण दीजिए।

उत्तर:- वे रासायनिक अभिक्रियाएं जिनमें एक अभिक्रिया का उपचयन होता है तथा दूसरे का अपचयन होता

है, रेडाक्स (उपापचयन) अभिक्रियाएं कहलाती है।

उदाहरण- FeO... +3Co. →2Fe., +3C0sal


क्या विस्थापन अभिक्रिया रेडाक्स अभिक्रिया भी हो सकती है? एक उदाहरण की सहायता से

समझाइये।

उत्तरः- हॉ, विस्थापन अभिक्रिया रेडाक्स अभिक्रिया भी हो सकती है। जैसे- कॉपर ऑक्साइड (CLO) गर्म

हाइड्रोजन गैस प्रवाहित की जाती है तो इसकी सतह भूरे रंग की हो जाती है।

CuO + H+Cu + H2O

इस अभिक्रिया में CuOसे ऑक्सीजन का वास होता है और म, में ऑक्सीजन जुड़ जाती है जो

क्रमषः अपचयन और उपचयन है अतः यह एक रेडाक्स अभिक्रिया है।


प्र012 जब लोहे की कील हो कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है तो विलयन का रंग क्यों बदल

जाता है?

उत्तर:- जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के नीले विलयन में डुबोया जाता है तो लोहा कॉपर सल्फेट

के विलयन से कॉपर को विस्थापित करके फेरस सल्फेट का हरा विलयन बनाता है इस लिये विलयन का

रंग बदल जाता है।

Cuso, +Fe→Feso+C45)


प्र013 निम्न अभिक्रियाओं के लिये संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिये।

(अ) केलिशयम हाइड्राक्साइड + कार्बन डाइ आक्साइड, कैल्शियम कार्बोनेट + जल

(ब) जिंक + सिल्वर नाइट्रेट → जिंक नाइट्रेट + सिल्वर

(स) एल्यूमिनियम + कॉपर क्लोराइड - एल्यूमिनियम क्लोराइड + कॉपर

(द) बेरियम क्लोराइड + पोटेश्यिम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + पोटेशियम क्लोराइड

उत्तर:- (अ) Ca(OH), +CO →CaCO+HO

(ब) Zn+2AgNO ->ZiKNO.), +2Ag

(स) 2A1+3CICI, →2AICI, +3Cu

(द) Bact, +K,So,→ Baso,+2KCE


प्र014 दवा की बोतल अधिकांशतः रंगीन होती है। क्यों?

उत्तर:- दवा की बोतल अधिकांशतः रंगीन होती है। क्योंकि दवायें प्रकाश की उपस्थिति में आक्सीकृत हो

जाती है और विषैली हो जाती है। अतः इसे रोकने हेतु दवाओं की बोतल रंगीन रखते है।


प्र015 संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है? रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक

उत्तर:- संतुलित रासायनिक समीकरण-जिस रासायनिक समीकरण में अभिकारकों एवं उत्पादों के कुल

द्रव्यमान समान हो अर्थात अभिक्रिया के पहले एवं उसके पश्चात प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की

संख्या समान हो तो वह समीकरण संतुलित रासायनिक समीकरण कहलाता है।

द्रव्यमान संरक्षण के नियम के परिपालन के लिये रासायनिक समीकरण को संतुलित करना

आवश्यक है।


अध्याय 2 अम्ल, क्षार एवं लवण

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्ना:- निम्न में कौन सा लवण क्रिस्टलन जल युक्त नहीं है-

[1] नीला थोथा [2] खाने का सोडा [3] धावन सोडा [4] जिप्सम

उत्तर:-[2] खाने का सोडा

प्रश्न2-पाचन के समय आमाशयिक पाचक रसों का pH मान है

[1] 7 से कम [2] 7 से अधिक [3]7 के बराबर

[4] शून्य

उत्तर:-[1] 7 से कम

प्रश्न:-निम्न में कौन सोने को विलेय करने के लिए प्रयुक्त होता है?

[1] हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

[3] नाइट्रिक अम्ल

[2] सल्फ्यूरिक अम्ल

[4] अम्लराज

उत्तर:-[4] अम्लराज

प्रश्न:-निम्न में कौन प्रकृति से अम्लीय है?

[1] लाइम जूस

[2] मानव रक्त [3] चूने का पानी [4] प्रति अम्ल

उत्तर:-[1] लाइम जूस

प्रश्न5:-बैकिंग पाउडर बनाने में प्रयुक्त अवयवों में एक अवयव सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट है तो दूसरा

अवयव होगा

[1] हाइड्रोक्लोरिक अम्ल [2] टारटरिक अम्ल [3] ऐसीटिक अम्ल [4] सल्फ्यूरिक अम्ल

उत्तर:-[2] टारटरिक अम्ल

प्रश्न:-अपच का उपचार करने के लिए निम्न में से किस औषधि का उपयोग होता है-

[1] एंटीबायोटिक [2] एनालजेसिक [3] एण्टासिड [4] एन्जीसेप्टिक

उत्तरः-[3] एण्टासिड

प्रश्ना-टमाटर में कौन सा अम्ल उपस्थित होता है?

[1] ऐसीटिक अम्ल [2] आक्सेलिक अम्ल [3] साइट्रिक अम्ल [4] टारटरिक अम्ल

उत्तर:-[2] आक्सेलिक अम्ल

प्रश्न:-pH स्केल की परास है -

(1) 1-10

[2] 1-100

(3) 0-14

[4] 1-14

उत्तरः-[3] 0-14

प्रश्न :- अम्ल और क्षार के बीच होने वाली क्रिया कहलाती है -

[1] रेडाक्स [2] उदासीनीकरण [3] विस्थापन

उत्तरः-[2] उदासीनीकरण


प्रश्न10:-चींटी के डंक में कौन सा अम्ल उपस्थित होता है?

[1] साइट्रिक अम्ल [2] मैलिक अम्ल [3] मेथेनॉइक अम्ल [4] एसीटिक अम्ल

उत्तर:-[3] मेथेनॉइक अम्ल

प्रश्न11:- कठोर जल को मृदु करने के लिए किस सोडियम यौगिक उपयोग किया

[1] सोडियम कार्बोनेट

[3] सोडियम क्लोराइड

[2] सोडियम हाइड्राक्साइड

[4] सोडियम सल्फेट

उत्तर:-[1] सोडियम कार्बोनेट

प्रश्न11:-अम्लीय वर्षा का pH मान होता है -

[1] 5.6 से ज्यादा [2] 6.5 से ज्यादा [3] 5.6 से कम [4] 6.5 से कम

उत्तर:-[3] 5.6 से कम

प्रश्न12:-सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट का सामान्य नाम है -

[1] धोने का सोडा [2] बेकिंग सोडा [3] विरंजक चूर्ण [4] नीला थोथा

उत्तरः-[2] बेकिंग सोडा

प्रश्न13-सिरके में कौन सा अम्ल उपस्थित होता है?

[1] सल्फ्यूरिक अम्ल [2] फार्मिक अम्ल [3] एसीटिक अम्ल [4] लेक्टिक अम्ल

उत्तर:-[3] एसीटिक अम्ल

प्रश्न14:-रंग में परिवर्तन के द्वारा सूचक हमें बताते हैं कि कोई पदार्थ अम्ल है या क्षारक, कुछ ऐसे

पदार्थ होते हैं जिनकी गंध अम्लीय या क्षारकीय माध्यम में भिन्न हो जाती है ।वे कहलाते है-

[2] संश्लेषित सूचक

[3] अम्ल क्षारक सूचक [4] गंधीय सूचक

उत्तर:-[4] गंधीय सूचक

प्रश्न15:- अम्लों के लिए कौन सा कथन सत्य है?

[1] कड़वा स्वाद, लाल लिटमस को नीला [3] खट्टा स्वाद, नीले लिटमस को लाल

[2] खट्टा स्वाद, लाल लिटमस को नीला [4] कड़वा स्वाद, नीले लिटमस को लाल

उत्तर:-[3] खट्टा स्वाद, नीले लिटमस को लाल


अतिलघुउत्तरीय प्रश्न 

प्र01:- धातु के साथ अम्ल की अभिक्रिया होने पर सामान्यतः कौन-सी गैस निकलती है? उदा. के द्वारा

समझाइए। इस गैस की उपस्थिति की जॉच आप कैसे करेंगे?

उत्तरः- धातु के साथ अम्ल की अभिक्रिया होने पर प्रायः हाइड्रोजन (H.) गैस निकलती है।

Zn+H,SO,→ZSo,+H,

धातु अम्ल लवण हाइड्रोजन गैस

(जिंक) (गंधक का अम्ल) (जिंक सल्फेट)

जब हम जलती हुई तीली इस गैस के पास लाते हैं तो यह फट-फट की ध्वनि के साथ जलती है।

प्र02:- अम्ल का जलीय विलयन क्यों विद्युत का चालन करता है?

उत्तर:- अम्ल का जलीय विलयन में हाइड्रोजन आयन (H:) उत्पन्न होते हैं जो विद्युत के वाहक होते हैं इस

कारण वे विद्युत का चालन करते है।


प्र03:- प्लास्टर ऑफ पेरिस को आई-रोधी बर्तन में क्यों रखा जाना चाहिए? इसकी व्याख्या कीजिए।

उत्तर:- प्लास्टर ऑफ पेरिस आदताग्राही होता है और आद्रता (नमी या जलवाष्प) से क्रिया करके कठोर

ठोस पदार्थ का निर्माण करता है। इसलिए प्लास्टर ऑफ पेरिस को आर्द्र-रोधी बर्तन में रखा जाना

चाहिए।


प्र04:- धोने का सोडा एवं बेकिंग सोडा के दो-दो प्रमुख उपयोग बताइए। (बोर्ड परीक्षा 2019)

उत्तर:- धोने के सोडा के उपयोग-

1. इसका उपयोग काँच, साबुन एवं कागज उद्योगों में होता है।

2. इसका उपयोग घरों में साफ-सफाई के लिए होता है।


बेकिंग सोडा के उपयोग-

1. इसका प्रमुख उपयोग बेकरी में उपयोग आने वाले बेकिंग पाउडर बनाने में होता है।

2. इसका उपयोग सोडा-अम्ल अग्निशामक में किया जाता है।


प्र05:- ताजे दूध का pH मान 6 होता है दही बन जाने पर इसके pH के मान में क्या परिवर्तन होगा?

अपना उत्तर समझाइए।


उत्तर:- दही बन जाने पर दूध का pH मान घट जाएगा, क्योंकि दही में अम्ल होता है। जिससे दूध में

हाइड्रोजन आयनों (म.) का साद्रण बढ़ जाएगा।


प्र06:- निम्नलिखित अभिक्रिया के लिए पहले शब्द समीकरण लिखिए !

a) तनु सल्फ्यूरिक अम्ल दानेदार जिंक के साथ अभिक्रिया करता है।

b) तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल मैग्नीशियम पट्टी के साथ अभिक्रिया करता है।

c) तनु सल्फ्यूरिक अम्ल एल्यूमिनियम चूर्ण के साथ अभिक्रिया करता है।

d) तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल लोहे के चूर्ण के साथ अभिक्रिया करता है।

उत्तर-


a) Zn(s) + Dil.H,SO,(dil)→Znsolaq) +H,T

b) Mg(s) +2HCIdil) →MgCz(aq) +H,T

c) 2AI(s) +3H,SO.dil)→AL(SO.), (aq) +3H,

d) Fas)+2HCLUdil)→FeC,(aq) +H,T


प्र07:- बैकिंग पाउडर एवं धावन सोडा को गर्म करके कैसे अंतर करेंगे?

उत्तर:- बेकिंग पाउडर सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट NaHCO होता है, जबकि सोडा सोडियम कार्बोनेट

(Na,CO.10H,O) होता है। गर्म करने पर बेकिंग पाउडर NaHCO कार्बन डाइ आक्साइड गैस

देता है जो चूने के पानी को दूधिया कर देता है। जबकि धावन सोडा (Na.CO.101,0) ऐसी

कोई गैस नहीं देता बल्कि उसका क्रिस्टलन जल निकल जाता है।


प्र08:- प्रबल अम्ल एवं दुर्बल अम्लों से क्या समझते हो? निम्न में से प्रबल अम्ल एवं दुर्बल अम्ल छांटिए -

हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, साइट्रिक अम्ल, फार्मिक अम्ल, सल्फ्यूरिक अम्ल, एसीटिक अम्ल व नाइट्रिक

अम्ल।

उत्तरः प्रबल अम्ल "विलयन में अधिक संख्या में आयन या H,0" आयन उत्पन्न करने वाले अम्ल प्रबल

अम्ल कहलाते है।

1. दुर्बल अम्ल "विलयन में कम संख्या में H• आयन या H,0' आयन उत्पन्न करने वाले अम्ल

दुर्बल अम्ल कहलाते है।


प्र09:- समझाइये क्यों सोडियम क्लोराइड का जलीय विलयन उदासीन है परन्तु सोडियम कार्बोनेट की

जलीय विलयन क्षारीय होता है?


उत्तर:- सोडियम क्लोराइड प्रबल अम्ल व प्रबल क्षार का लवण है अतः इसकी प्रकृति उदासीन होती है।

जबकि सोडियम कार्बोनेट प्रबल क्षार और दुर्बल अम्ल का लवण है जो पानी में छोडने पर क्षारीय

प्रकृति का हो जाता है। क्योंकि Na आयन HOH से मिलकर क्षार नाता है।


प्र010:- सोडियम हाइड्रोक्साइड बनाने की क्लोर -एल्कली विधि का वर्णन कीजिए? इसे क्लोर-एल्कली

विधि अभिक्रिया क्यों कहते है?

उत्तरः- सोडियम क्लोराइड के जलीय विलयन (लवण जल) से विद्युत प्रवाहित करने पर यह वियोजित

होकर सोडियम हाइड्रोक्साइड उत्पन्न करता है। इस प्रक्रिया को क्लोर-क्षार या क्लोर-एल्कली

प्रक्रिया कहते है।

इससे निर्मित उत्पाद- क्लोरीन (क्लोर) एवं सोडियम हाइड्रोक्साइड (क्षार) या एल्कली होते है।


प्रश्न 11 प्लास्टर ऑफ पेरिस का रासायनिक रासायनिक सूत्र बताते हुए इसका रासायनिक सूत्र लिखिए?


धातु एवं अधातुएँ

अतिदीर्घउत्तरीय प्रश्न

1. प्रश्न 1 धातु अधातु के भौतिक गुण जैसे धात्विक चमक कठोरता आधाविय॑नीयता, चालकता

एवं ध्वनिकता के आधार पर अंतर कीजिए?

क्र

1

गुण धर्म                  धातु(अपवाद)           अधातु (अपवाद

धात्विक चमक     धात्विक चमक होती है।   नहीं होती है(ग्रेफाइट,आयोडीन)

कठोरता      बहुत कठोर (सोडियम,पौटेशियम)  कठोर नही (हीरा सबसे कठोर)





प्रश्न 2 धातुओं के रासायनिक गुणधर्म लिखिए?

धातुओं के रासायनिक गुणों का अध्ययन निम्न बिन्दुओं में करवायें :-

धातुओं का वायु में दहन :-

(अ) सभी धातुयें ऑक्सीजन के साथ मिलकर धातुओं के आक्साइड बनाती हैं।

धातु + आक्सीजन धातु

ऑक्साईड

उदाहरण :2Cu+0, 2Cuo (कॉपर) (कॉपर ऑक्साइड)

(ब) समान्यात धातुओं के ऑक्साइड की प्रकृति क्षारकीय होती है लेकिन कुछ धातु के ऑक्साइड

अम्लीय तथा क्षारकीय दोनों प्रकार के व्यवहार प्रदर्शित करतें हैं। जिंक ऑक्साइड एवं ऐलुमिनियम

ऑक्साइड तथ क्षार दानों से क्रिया करतें हैं, इसलिये उभयधर्मी ऑक्साइड कहलाते हैं।


(स) यद्यपि सामान्यतः धातु ऑक्साइड जल में अघुलनशील हैं तथापि कुछ जल घुलकर क्षार प्रदान

करते हैं।।

Naro+H0+ 2NaOH

(द) ऑक्सीजन के साथ सभी धातुयें एक ही दर से अभी क्रिया नहीं करती हैं वायु के साथ विभिन्न

धातुओं की अभी क्रिया निम्नलिखित प्रकार से समझी जा सकती है।

(H2O)

1. 2Mg +02+ 2MgO

Mg(OH)2

लाल लिटमस नीला हो जाता है।

(H2O)

धातुओं की जल से क्रिया :- (अ) जल के साथ अभी क्रिया करके धातु ऑक्साइड बनाती हैं। इस प्रक्रिया

हाइड्रोजन गैस निकलती हैं।

धातु+ जल धातु ऑक्साइड + हाइड्रोजन

2K+ HO 2KOH + H2+ उष्मीय ऊर्जा

प्रश्न 3 सक्रियता श्रेणी को समझाइए?

सक्रियता श्रेणी :- सक्रिता श्रेणी वह सूची है जिनमें धातुओं की क्रियाशीलता को अवरोही क्रम में

व्यवस्थित किया जाता है।

सक्रियता श्रेणी

धातुओं के सापेक्ष अभिक्रियाशीलताएँ

पौटेशियम सबसे अधिक अभिक्रियाशील

सोडियम

कैल्सियम

| मैग्नीशियम

एल्युमीनियम

जिक घटती अभिक्रियाएँ

आयरन

लैंड

हाइड्रोजन

कॉपर (तांबा)

मर्करी (पारा)

सिल्वर

गोल्ड सबसे कम अभिक्रियाशील


प्रश्न 4 आयनिक यौगिकों के गुण लिखिए ?

आयनिक यौगिकों के गुण

•ठोस कठोर एवं भंगुर

• उच्च गलनांक एवं क्वथनांक

• जल में घुलनशील

• जलीय विलयन विद्युत के सुचालक

प्रश्न 5 अधातुओं के उपयोग लिखिए ?


अधातुओं के उपयोग :-

अमोनिया निर्माण में हाइड्रोजन वनस्पति तेल से घी बनाने के लिये हाइड्रोजन (हाइड्रोजिनेशन)

द्रय हाइड्रोजन राकेट ईधन के रूप कार्बन का उपयोग डाई तेल और इलेक्ट्रोलाइटिक सैल बनाने में।

खाद नाइट्रोजन अमोनिया, नाईट्रि अम्ल और उर्वरक के निर्माण में सल्फर का उपयोग गन पावडर,

सल्फ्यूरिक अम्ल एवं रबर के बुल्केनाइजेशन में।


प्र06:- रासायनिक गुणधर्म के आधार पर धातुओं में विभेद कीजिए।

उत्तरः- रासायनिक गुणधर्म के आधार पर धातुओं में विभेद-


प्र07:- उभयधर्मी ऑक्साइड क्या होते हैं। दो उभयधर्मी ऑक्साइडों का उदाहरण दीजिए।

उत्तरः- उभयधर्मी ऑक्साइड- जो ऑक्साइड अम्लीय एवं क्षारकीय दोनों गुणों को प्रदर्शित करते है। वे

उभयधर्मी ऑक्साइड कहलाते हैं।


अथवा


जो ऑक्साइड अम्लों एवं क्षारों, दोनों से अभिक्रिया करके लवण एवं जल बनाते हैं, वे उभयधर्मी

ऑक्साइड कहलाते हैं।

उदाहरण:- 1. ऐलुमिनियम ऑक्साइड (AILOS)

2 जिंक ऑक्साइड (Zno)


प्र08:- कारण बताइए-

1. प्लेटिनम, सोना एवं चाँदी का उपयोग आभूषण बनाने के लिए किया जाता है।

2. सोडियम, पोटैशियम एवं लीथियम को तेल के अन्दर संग्रहीत किया जाता है।

उत्तर:- 1, प्लेटियनम, सोना एवं चाँदी अत्यन्त ही क्षीण क्रियाशील होती हैं तथा इनका संक्षारण नहीं होता

इसलिए इनका उपयोग आभूषण बनाने के लिए किया जाता है।


2. सोडियम, पोटैशियम एवं लीथियम अतिक्रियाशील धातुएँ हैं और वायुमण्डल की आर्द्रता (नमी) से

भी क्रिया कर सकती हैं। इसलिए इन्हें बचाने के लिए इनको तेल के अन्दर संग्रहीत किया जामा है

ताकि ये नमी से सम्पर्क में न आएँ।


प्र09:- निम्नलिखित की व्याख्या कीजिए-

1. ऐलुमिलियम (AI) की सक्रियता घटती जाती है यदि इसको HNO3 में डुबाया जाता है।

2. कार्बन, सोडियम या मैग्नीशियम के ऑक्साइड को अपचयित नहीं कर सकता ।

3. सोडियम क्लोराइड Nacा ठोस अवस्था मेंविद्युत का सुचालक नहीं होता, जबकि गलित अवस्था

जलीय विलयन में यह विद्युत प्रवाहित करता है।

4. आयरन की अस्तुएँ यशदीकृत की जाती है।

5. अस्तुएँ जैसे Na, K, Ca एवं Mg कभी भी प्रकृति में स्वतंतत्र अवस्था में प्राप्त नहीं होती हैं।

उत्तरः- 1. HNO3 एक उपचायक (ऑक्सीकारक) है जब इसमें ऐलुमिनियम को डुबाया जाता है तो

ऐलुमिनियम ऑक्साइड बनता है जिसकी परत ऐलुमिनियम पर चढ़ जाती हैं।

2. सोडियम Na या मैग्नीशियम Mg कार्बन c की अपेक्षा अधिक क्रियाशील है। इसलिए कार्बन

सोडियम या मैग्नीशियम के ऑक्साइड को अपचयित नहीं कर पाता।

3. ठोस अवस्था में सोडियम क्लोराइड आयनित नहीं होता, जबकि गलित अवस्था में अथवा जलीय

विलयन में Na' एवं cr आयनों में आयनित हो जाता है। इन आयनों की उपस्थिति के कारण यह

विद्युत धारा को प्रवाहित कर देता है, जबकि ठोस अवस्था में नहीं कर पाता।

4. आयरन अपने सम्पर्क में आने वाली वायु, नमी (आर्द्रता) एवं अम्लों से संक्षारित हो जाता है। इस

कारण इसकी बनी वस्तुओं पर यशदीकरण द्वारा जिंक की परत चढ़ा दी जाती है जो इसे संक्षारित

होने से रोकता है।

5. चूँकि धातुएँ जैसे – Na, K, Ca एवं Mg अत्यधिक क्रियाशील होती हैं। इसलिए ये प्रकृति में

स्वतन्त्र अवस्था में प्राप्त नहीं होती है।


अध्याय-06  जैव प्रक्रम

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्नतः वसा को वसीय अम्ल में परिवर्तित करता है-

(अ) ट्रिपसिन

(स) लाइपेज (द) प्रोरेनिन

उत्तर - लाइपेज

प्रश्न2: श्वसन है-

(अ) उपचयन (ब) अपचयन (स) परिसंचरण (द) उत्सर्जन

(ब) रेनिन

उत्तर-अपचयन

प्रश्न: स्वपोषी पोषण के लिए आवश्यक है -

(अ)जल

(ब) प्रकाश

(सोसूर्य का प्रकाश (द) सभी

प्रश्न प्रकाश संशलेषण की क्रिया पोधे के किस भाग में होती है-

(अ) फूल

(ब) तना

(स) पत्ती

(द) जड़

प्रश्नः हृदय के अन्दर उसके संकुचन के समय रक्त को वापस लौटने से कौन रोकता है?

(अ) हृदय में वाल्व

(ब) वेन्ट्रीकल की मोटी दीवारें

(स) एट्रिया की पतली दीवारें

(द) ऊपर के सभी

उत्तर - हृदय में वाल्व

प्रश्न: मनुष्य में वृक्क एक तंत्र का भाग है ? (बोर्ड परीक्षा 2019)

(अ) पोषण (ब) श्वसन

(स) उत्सर्जन

(द)परिवहन

प्रश्नाःपादप में जाईलम उत्तरदायी है -

(अ)जल का वहन (ब)भोजन का वहन (स) अमीनों अम्ल का वहन (द) ऑक्सीजन का वहन

सही जोडी

(1) पित्त रस (a) अग्नाशय

(2) ट्रिपसिन (b) यूरिया का निर्माण

(3) यकृत    c) प्रोटीन

(4) लाइपेज   d) पित्ताशय

(5) इन्सुलिन  (e) वसा

उत्तर- 1-(d), 2-(c), 3-6), 4-e), 5-a).

सही जोड़ी

 स्वपोषी पोषण ( ) जोंक

(2) विषमपोषी पोषण  भोजन का स्थानातंरण

(3) परजीवी पोषण (e) हिरण

भोजन का स्थानातंरण (d) यकृत

(5) पित्त   (e) फ्लोयम

उत्तर- 1-(पोधे ), 2-(हिरण ), 3-(जोंक ). 4-(फ्लोयम), 5-(यकृत ).

एक शब्द में उत्तर दीजिए -

प्रश्नाः प्रोटीन अमीनो अम्ल के रूप में अवशोषित होता है।

प्रश्न2 कोशिका का ऊर्जा घर माइटोकॉन्ड्रिया कहलाता है।

प्रश्न: वे सभी प्रक्रम जो सम्मिलित रूप से अनुरक्षण का कार्य करते है जैव प्रक्रम कहलाता है।

प्रश्नः पादप में फ्लोएम भोजन संवहन के लिए उत्तरदायी है।

प्रश्नः वृक्क द्वारा उत्सर्जित पदार्थ मूत्र है।

प्रश्न: ज्यादातर पेड़-पौधे नाइट्रोजन का अवशोषण किस रूप में करते हैं?

उत्तर- नाइट्रेटस

प्रश्नाः पाचन नली में सर्वप्रथम भोजन में मिलने वाला एन्जाइम कौन सा है?

उत्तर- सैलिवरी, एमाइलेज

प्रश्नः शरीर में पानी का अवशोषण कहां होता है?

उत्तर-बड़ी आंत में

प्रश्न: जीवधारियों में ऊर्जा मुद्रा का नाम लिखिए।

उत्तर- ATP

प्रश्न10: वर्णक का नाम लिखों जो प्रकाश को अवशोषित करता हैं।(बोर्ड परीक्षा 2019)

उत्तर- क्लोरोफिल

सत्य व असत्य को छांटिए -

प्रश्नः यकृत अमोनिया को यूरिया में परिवर्तित करता हैं। (सत्य)


प्रश्न2 धमनियों की दीवारे शिराओं से पतली होती हैं। (असत्य)

प्रश्न: प्लेटलेट्स रक्त का थक्का जमने में सहायता करती हैं। (सत्य)

प्रश्नः क्षुद्रांत्र के आंतरिक स्तर पर अनेक उंगली जैसी प्रवर्ध होते है जिन्हें दीर्घ रोम कहते हैं। असत्य

प्रश्नः स्वपोषी पोषण में दूसरे जीवों द्वारा तैयार किए जटिल पदार्थो का अंतः ग्रहण होता हैं। सत्य


लघुउत्तरीय प्रश्न (3अंक)

प्र01:- भोजन के पाचन में लार की क्या भूमिका है?

उत्तरः- मुँह मे स्थित लार ग्रन्थियों से लार निकलकर चबाये हुये भोजन में मिलकर चिकना तथा लसलसा

बनाती है। जिससे यह भोजन नली मे आसानी से नीचे आ जाता है। लार में उपस्थित एन्जाइम,

एमाइलेज मण्ड के जटिल अणुओं को शर्करा के सरल अणुओं में खण्डित कर देती है।

प्र02:- जाइलम तथ फ्लोएम में पदार्थों के वहन में क्या अन्तर है?

उत्तरः- जाइलम पदार्थो में जड़ो द्वारा मृदा से अवशोषित जल एवं खनिजों को पत्तियों तक पहुँचाने के लिये

वहन करते है जबकि फ्लोएम पत्तियों द्वारा निर्मित खादय पदार्थो को पादप के विभिन्न भागों तक

पहुंचाने के लिये वहन करता है।

प्र03:- स्वपोषी पोषण के लिये आवश्यक परिस्थितियों कौन सी है?

उत्तर:- स्वपोषी पोषण के लिये आवश्यक परिस्थितियों -

1. कार्बन डाइ आक्सॉइड की उपलब्धता।

2. जल की उपलब्धता।

3. सौर ऊर्जा की उपलब्धता।

4. क्लोरोफिल की उपलब्धता।


प्र04:- वृक्काणु की रचना तथा क्रियाविधि का वर्णन कीजिये? (बोर्ड परीक्षा 2019)

उत्तरः- प्रत्येक वृक्क में अनेक निस्पंदन एकक होते है जिन्हे वृक्काणु (नेफ्रॉन) कहते है जो आपस में

निकटता से पैक होते है।

नेफ्रान दो भागो का बना होता है:-

(a) बोमेन सम्पुट (Bowmans Capsule)

नेफ्रॉन एक प्याले के समान संरचना होती है इसमे धमनिकाओं (Arteriole) केशिकाओं का गुच्छा

होता है इसको ग्लोमेरूलस कहते हैं।

(b) नावी कुण्डलित भाग (Secretory tubular part)

यह बोमेन सम्पुट के पीछे का कुण्डलित भाग होता है, इसके तीन भाग होते है।

(0) समीपस्थ कुण्डलित नलिका

(ii) U आकार का हेनले का लूप

(ii) दुरस्थ कुण्डलित नलिका


5 मूत्र निर्माण की क्रियाविधि बताईए?

मूत्र निर्माण की क्रियाविधि वृक्क धमनी वृक्काणु की नलिका केशिका गुच्छ से छने हुये मूत्र

(जिसमें यूरिया यूरिक अम्ल आदि होता है) को एकत्र कर लेती है इस प्रारम्भिक निस्पंद में कुछ

उपयोगी पदार्थ ग्लूकोज, अमीनो अम्ल, लवण और प्रचुर मात्रा में जल रह जाते हे नलिका में मूत्र

जैसे-2 आगे बढ़ता है इन पदार्थो का चयनित पुनरावशोषण हो जाता है, यह मूत्र प्रत्येक वृक्काणु

नलिका से सग्राहक मूत्र वाहिनी में एकत्रित होता है जहाँ से मूत्राशय में जाकर एकत्रित हो जाता


प्र06:- मानव में वहन तंत्र के घटक कौन से है, इन घटकों के क्या कार्य है?

उत्तर:- मानव के वहन (परिसंचरण) तंत्र के घटक निम्न है :-


2. हृदय

3. रूधिर वाहिकाएँ


रक्त:- यह परिवहन माध्यम का कार्य करता है जो अपने अंदर विभिन्न गैसो. विभिन्न एन्जाइमों,

अपशिष्ट हानिकारक पदार्थों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक परिवहन करता है।

हृदयः- यह रक्त को विभिन्न भागों को भेजने एवं वहाँ से रक्त को एकत्रित करने के लिये पम्प का

कार्य करता है।

रूधिर वाहिकाएँ:- इनके माध्यम से रक्त का विभिन्न भागो में परिवहन होता है।


प्र07:- हमारे आमाशय में अम्ल की भूमिका क्या है तथा एन्जाइमों के क्या कार्य है?

उत्तर:- हमारे आमाशय में अम्ल भोजन के साथ आये हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करता है तथा माध्यम

को अम्लीय बनाता है जो पेप्सिन एन्जाइम की क्रिया में सहायक होता है।

पाचक एन्जाइम जटिल कार्बनिक पदार्थो को सरल पदार्थो में परिवर्तित करने में सहायक होते है, ये

कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में, वसा को वसीय अम्लों में तथा प्रोटीन को अमीनों अम्लो में परिवर्तित

करके भोजन का पाचन करते है!


प्र08:- हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से क्या परिणाम हो सकते हैं?

उत्तर:- हीमोग्लोबिन श्वसन वर्णक है जो ऑक्सीजन के लिये उच्च बंधुता रखता है तथा शरीर की

कोशिकाओं में ऑक्सीजन का स्थानांतरण करता है इसलिये रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी रक्त

में ऑक्सीजन वहन क्षमता को प्रभावित कर सकता है। इससे शरीर की कोशिकाओं में ऑक्सीजन

की कमी हो सकती है तथा एनीमिया नामक बीमारी हो सकती है।


प्र09:- वायवीय तथा अवायवीय श्वसन में क्या अंतर है. कुछ जीवो के नाम लिखिये जिनमें अवायवीय

श्वसन होता है? (बोर्ड परीक्षा 2019)


प्रष्न 10 श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते है ? (बोर्ड परीक्षा 2019)

उत्तर:- श्वसन की किया में भोज्य पदार्थो के ऑक्सीकरण के कारण ऊर्जा प्राप्त होती है जिसका प्रयोग

जीव अपनी विभिन्न जैविक कियाओं मे करते है इस कारण श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते

है।


प्र011:- प्रकाश संश्लेषण क्या है? समीकरण सहित लिखिये।

उत्तर:- प्रकाश संश्लेषण एक उपचयी क्रिया है जिसके द्वारा हरे पोधे, सूर्य के प्रकाश तथा पर्ण हरिम की

उपस्थिति में जल और कार्बन डाइआसाइड से मिलकर कार्बोहाइड्रेट बनाते है और आसीजन गैस

सह उत्पाद के रूप में निकलती है।


(ग्लूकोज)


प्र012- उत्सर्जन का महत्व लिखिये?

उत्तर:- सजीवों के शरीर में उपापचयी क्रियाएँ निरन्तर होती रहती है। इससे विभिन्न उपयोगी पदार्थों का

निर्माण होता है, जो कोशिकाओं एवं ऊतको के द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है जबकि वर्त्य

पदार्थ शरीर के लिये अनुपयोगी होते है इन्ही अनुपयोगी या वर्ण्य पदार्थों को शरीर से बाहर

निकालना आवश्यक है नहीं तो ये शरीर में अपना दुष्प्रभाव डालते है। अतः उत्सर्जन में इन्हीं

अनुपयोगी पदार्थों को शरीर से बाहर निकाला जाता है।

उत्सर्जन के महत्व हैं:-

• शरीर के द्रव्यों का मान एवं परासरणी दाब को बनाये रखना।

• शरीर के आन्तरिक वातावरण को समस्थतिक बनाये रखना।

प्र013- अमीबा अपना पोषण कैसे प्राप्त करता है? (बोर्ड परीक्षा 2019)

उत्तर:- अमीबा अपना भोजन अपनी सतह पर उभरी अस्थायी अंगुलाकार संरचनाओं के माध्यम से ग्रहण

करता है भोजन के कण इन संरचनाओं से चिपक जाते है ये प्रर्वध भोजन के कणों को घेर लेती है

तथा संगलित होकर खाद्य रिक्तिकाएँ बनाती है, खाद्य रिक्तिकाओं के अंदर जटिल पदार्थों का

विघटन सरल पदार्थों में किया जाता है ये सरल पदार्थ कोशिका द्रव्य में विसरित हो जाते है बचा

हुआ पदार्थ कोशिका की सतह की ओर गति करता है तथा शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है।


प्रश्न14 मनुष्य में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन एवं वसा का पाचन कैसे होता है वर्णन कीजिये?

उत्तरः- मुखगुहा में होने वाली पाचन क्रिया में भोजन के कणों को छोटे-छोटे टुकड़ो मे तोड़ा जाता है लार

ग्रन्थियों से निकली लार भोजन में उपस्थित स्टार्च को शर्करा में बदल देता है लार में उपस्थित

एन्जाइम भोजन को चिकना व लुगदीदार बना देता है।

आमाशय मे भोजन को आमाशयी पाचक रस में उपस्थित एन्जाइम भोजन में उपस्थित प्रोटीन को

छोटे-छोटे टुकड़ो मे तोड़ देते है।

आमाशय में पाचन के बाद जब भोजन ग्रहणी में पहुँचता है तो यकृत से आया पित्तरस भोजन से

अभिक्रिया करके वसा का पायसीकरण कर देता है तथा माध्यम को क्षारीय बनाता है जिससे

अग्नाशय से आये पाचक रस में उपस्थित एन्जाइम क्रियाशील हो जाते है और ये भोजन में

उपस्थित प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट एवं वसा का पाचन कर देते है।

ग्रहणी में पाचन के बाद जब भोजन क्षुद्रान्त्र में पहुचता है तो वहीं आन्त्रिक रस में उपस्थित

एन्जाइम बचे हुये प्रोटीन, कोर्बोहाइड्रेट तथा वसा का पाचन कर देते है।


प्र015:- पौधो के लिये वाष्पोत्सर्जन क्यों आवश्यक है?

उत्तर:- वाष्पोत्सर्जन का महत्व -

1. इसके द्वारा पौधों में उपस्थित अतिरिक्त जल की मात्रा को वाष्प के रूप में उत्सर्जित कर दिया

जाता है. इससे पौधो में जल का नियमन होता है।

2. यह पौधों में एक खिंचाव पैदा करता है जिससे जड़े मृदा से लवण एवं जल को अवघोषित करके

पौधो के ऊपरी भाग में पत्तियों तक प्रेषित कर पाते है।


प्र16-धमनियों की तुलना में शिराओं में पतली दीवारें क्यों होती है? (बोर्ड परीक्षा 2019)

धमनी व शिरा में अंतर बताईए?

उत्तरः- धमनियों में रक्त का प्रवाह हृदय से शरीर के विभिन्न भागों को अधिक दाब के साथ होता

है यह शुद्ध रक्त का परिवहन करती है जबकि शिराओं में रक्त शरीर के विभिन्न भागों से हृदय में

एकत्रित होता है जिसमें कोई अधिक दाब नहीं होता है इसलिये शिराओं की दीवारें धमनियों की

अपेक्षा पतली होती है।




अर्द्धवार्षिक परीक्षा 10 वीं विज्ञान मे कितना सिलेबस आएगा?? 

सभी छात्रों के मन में यह सवाल है कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा मे कितना सिलेबस आएगा जैसे कि आप सभी को पता होगा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश ने हाल ही में एक नोटिस जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि कक्षा 9 वीं से लेकर 12 वीं तक की सभी कक्षों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 29 नवंबर में होंगी अब हम बात करे कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा मे कितना सिलेबस आएगा तो आप सभी कक्षाओं के सिलेबस को आसानी से हमारी वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं 



कक्षा 10वीं विज्ञान अर्द्धवार्षिक परीक्षा का 2021 पैटर्न कैसा रहेगा?? 


अर्द्धवार्षिक परीक्षा मे पैटर्न प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।


सही विकल्प 06 अंक

रिक्त स्थान 07 अंक

सही जोड़ी 06 अंक

एक वाक्य में उत्तर 07 अंक

सत्य असत्य 06 अंक


संबंधी प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 01 अंक निर्धारित है। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को छोड़कर सभी प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का प्रावधान होगा। यह विकल्प समान इकाई/उप इकाई से तथा समान कठिनाई स्तर वाले होंगे। 


 इन प्रश्नों की उत्तर सीमा निम्नानुसार होगी


अतिलघुउत्तरीय प्रश्न-लगभग 30 शब्द

लघुउत्तरीय प्रश्न -  लगभग 75 शब्द

विश्लेषणात्मक - - लगभग 120 शब्द

40 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ प्रश्न, 

40 प्रतिशत पाठ्यवस्तु पर आधारित प्रश्न

20 प्रतिशत विश्लेषणात्मक प्रश्न होगें।


सत्र 2021-22 हेतु कम किये गये पाठ्यक्रम से प्रश्न पत्र में प्रश्न न दिये जाये। पाठ्यवस्तु पर आधारित प्रायोजना कार्य हेतु 20 अंक आवंटित है।




कक्षा-9वीं के महत्वपूर्ण प्रश्न

कक्षा-10वीं के महत्वपूर्ण प्रश्न





                         

 
10वी विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2021
10वी विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2021







 मुझे उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आएगी और अगर आप को यह पोस्ट पसंद आती हैं तो इस पोस्ट को शेयर करना ना भूले यदि आपको अगर कुछ भी doubt हो तो आप हमें comment भी कर सकते हैं 


हमारे वेबसाइट के माध्यम से आपको  बोर्ड से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जायगी तो सभी महत्वपूर्ण जानकारी को जल्द से जल्द प्राप्त करने के लिए हमारे वेबसाइट www.boardjankari.com पर visit करते रहें |और नोटिफिकेशन को on कर लीजिए ताकि आपको जल्द से जल्द सारी अपडेट हमारी वेबसाइट के माध्यम से मिल सके |





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.