11th class hindi trimasik pariksha 2023 solution pdf download

11th class hindi trimasik pariksha 2023 solution pdf download |


 कक्षा-11वीं

हिन्दी

पद्य खण्ड

आवंटित अंक

1 अंकीय 5 प्रश्न

2 अंकीय 2 प्रश्न

3 अंकीय 1 प्रश्न - कुल 3 अंक

4 अंकीय 2 प्रश्न - कुल 8 अंक

कुल- 20 अंक

कुल 5 अंक

कुल अंक


इकाई पर आवंटित अंक

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1 सही विकल्प चुनिए-

1. कबीर ने ईश्वर के कितने स्वरूपों को जाना है-

(अ) एक

(ब) दो

(द) अनन्त

2. मीराबाई की भाषा मूलतः थी-

(अ) राजस्थानी (ब) बंगाली (स) अवधी (द) फारसी

3. 'वे आँखें' कविता में कवि ने किसके व्यथित जीवन की चर्चा की हैं-

(अ) किसान के

(ब) महाजन के

 (स) जमींदार के

(द) स्वयं के

4. 'घर की याद' कविता में कवि के पिता कौन-सा पाठ करते हैं-

(अ) रामायण पाठ (ब) कविता पाठ (स) गायत्री पाठ (द) गीता पाठ

5. गजल के शेर (छंद) के लिए आवश्यक हैं-

(ब) कश्य (स) बहर (द) कथन

प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. कबीर भक्तिकाल की धारा के कवि हैं।

2. मीराबाई ने से अपनी अनन्यता व्यक्त की हैं। 

3.........को प्रकृति का सुकुमार कवि कहा जाता है।

4. भवानी प्रसाद मिश्र से अलंकृत हैं।

5. कवि दुष्यन्त ने वृक्ष के साये में लगने की बात कही हैं।

6. आओ, मिलकर बचाएँ कविता में बच्चों के लिए बचाने को कहा हैं।

प्रश्न  सत्य/असत्य लिखिए-

1. कबीर ने बाह्य आडम्बरों पर करारा प्रहार किया हैं।

2. मीरा के गुरू नरसी मेहता थे।

3. किसान के पास 'उजरी नामक एक गाय थी।

4. कमीज न होने पर लोग अपने पैरों से अपना पेट ढंक लेते है।

5. निर्मला पुतुल का आरंभिक जीवन बहुत संघर्षमय रहा।


प्रश्न : एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए-

1. कबीर ने पुस्तकीय ज्ञान की अपेक्षा किस ज्ञान को प्रमुखता दी हैं?

2. विष का प्याला किसने भेजा हैं?

3. सुमित्रानन्दन पंत किस युग के कवि माने जाते हैं?

4. चिराँगा किसका प्रतीक हैं?

5. आदिवासियों में क्या पीने की बुरी लत बढ़ती जा रही हैं?

द्विअंकीय प्रश्न-

प्रश्न1 कबीर ने अपने आपको दीवाना क्यों कहा हैं?

प्रश्न2 कबीर ने नियम और धर्म का पालन करने वाले लोगों की किन कमियों की ओर संकेत किया

प्रश्न3 लोग मीरा को बावरी क्यों कहते हैं?

प्रश्न लोकलाज खोने का अभिप्राय क्या हैं?

प्रश्न5 मीरा ने सहज मिले अविनासी “सहज मिले अविनासी" क्यों कहा हैं?

प्रश्न: कवि को उन आंखो से डर क्यों लगता हैं?

प्रश्ना उजरी कौन थी? उसकी विशेषताएँ बताइए।

प्रश्न8 डरते हुए भी कवि ने उस किसान की आँखों की पीड़ा का वर्णन क्यों किया हैं?

 प्रश्न9 पानी के रात भर गिरने और प्राण-मन के घिरने में परस्पर क्या संबंध हैं?

प्रश्न10 कवि अपनी वास्तविक स्थिति को पिता से क्यों छिपाना चाहता हैं?

प्रश्न11 कवि उम्र भर के लिए पलायन क्यों करना चाहता हैं?

प्रश्न12 'दरख्तों का साया और धूप क्रमशः किसके प्रतीक हैं?

प्रश्न13 माटी का रंग प्रयोग करते हुए किस बात की ओर संकेत किया गया हैं

प्रश्न14 लेखिका निर्मला पुतुल के प्राकृतिक परिवेश में कौन-से सुखद अनुभव हैं?

प्रश्न15 लेखिका सहज जीवन के लिए क्या आवश्यक मानती हैं?


तीन अंकीय प्रश्न

प्रश्न1 कबीर की दृष्टि में ईश्वर एक है। समर्थन में उन्होने क्या तर्क दिए हैं?

प्रश्न2 कबीर ने ऐसा क्यों कहा है कि संसार बौरा गया हैं?

प्रश्न3 विस का प्याला राणा भेज्या, पीवत मीरा हाँसी-इसमें क्या व्यंग्य छिपा हैं?

प्रश्न4 कुल की कानि का क्या आशय हैं?

प्रश्न5 कविता 'वे आँखे में किसान की पीड़ा के लिए किसे जिम्मेदार बताया गया हैं?

प्रश्न: कविता 'वे आँखे के आधार पर महाजनों के चरित्र पर प्रकाश डालिए।

प्रश्ना 'घर की याद' कविता में कवि ने अपने पिता की किन-किन विशेषताओं को प्रस्तुत किया हैं, लिखिए?

प्रश्न8 घर की याद' कविता का प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए?

प्रश्न9 कवि दुष्यन्त खुदा के विचार से क्यों प्रसन्न हैं?

प्रश्न10 भाषा में झारखंडीपन से क्या अभिप्राय है?

चार अंकीय प्रश्न

प्रश्न। सुमित्रानंदन पंत की काव्यगत विशेषताएँ निम्न बिन्दुओं के आधार पर लिखिए।

(अ) दो रचनाएँ (ब) भावपक्ष-कलापक्ष (स) साहित्य में स्थान।

प्रश्न2 भवानी प्रसाद मिश्र की काव्यगत विशेषताएँ निम्न बिन्दुओं के आधार पर लिखिए।

(अ) दो रचनाएँ (ब) भावपक्ष-कलापक्ष (स) साहित्य में स्थान।

निम्नलिखित पद्यांशों की सन्दर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए-

(1) “संतो देखत जग बौराना।

साँच कहों तो मारना धावै, झूठे जग पतियाना।

नेमी देखा धरमी देखा, प्रात करै असनाना।

आतम मारि पखानहि पूजै, उनमें कछु नहिं ज्ञाना।।

बहुतक देखा पीर औकिया, पढ़े कितेब कुराना।

कै मुरीद तदबीर बतावै, उनमें उहै जो ज्ञाना।।

आसन मारि डिंभ धरि बैठे, मन में बहुत गुमाना।"


(2) मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरे न कोई

जा के सिर मोर-मुकुट, मेरो पति सोई

छांड़ि दयी कुल की कानि, कहा करि है कोई?

संतन ढिग बैठि-बैठि, लोक-लाज खोयी

अंसुवन जल सीचि-सीचि, प्रेम-बोलि बोयी।

अब त बोलि फैलि गयी, आणंद-फल होयी।


(3) पग घुघरू बांधि मीरा नाची,

मैं तो मेरे नारायण सूं, आपहि हो गई साची

लोग कहै, मीरां भइ बावरी, न्यात कहै कुल-नासी

विस का प्याला राणा भेज्या, पीवत मीरां हाँसी

मीरां के प्रभु गिरधर नागर, सहज मिले अविनासी।


(4) बिका दिया घर द्वारा,

महाजन ने न ब्याज की कौड़ी छोड़ी.

रह-रह आँखों में चुभती वह

कुर्क हुई बरधों की जाड़ी!

उजरी उसके सिवा किसे कब

पास दुहाने आने देती?

अह, आँखों में नाचा करती

उजड़ गई जो सुख की खेती!

(5) आज पानी गिर रहा है,

बुहत पानी गिर रहा है.

रातभर गिरता रहा है.

प्राण मन घिरता रहा है,


द्य खण्ड

-


कुल-20 अंक

इकाई क्र.2

इकाई पर आवंटित अंक - 20

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1 सही विकल्प चुनिए-

1. पंडित अलोपीदीन ने मुंशी वंशीधर को किस पद पर नियुक्त किया था?

(अ) वकील (ब) दरोगा (स) मैनेजर (द) शिक्षक

2. मियाँ नसीरूद्दीन के वालिद किस नाम से प्रसिद्ध थे?

(अ) नानबाई गलैया वाले (ब) नानबाई खोमचे वाले

(स) नान बाई तुर्रम वाली (द) नान बाई असाटी वाले

3. "तेरे दिमाग में तो लोहा भरा है रे" विधां का ताप कहाँ लगेगा इसमें यह वाक्य हैं-

(अ) वंशीधर का (ब) धनराज का (स) पुरोहित का (द) त्रिलोक सिंह का

4. 'तुम्हारी फाइल पूर्ण हो गयी है' में फाइल किस अर्थ में व्यक्त हुआ हैं?

(अ) चिकित्सा की फाइल (ब) जीवन की फाइल (स) कार्यालयीन फाइल (द) पर्सनल फाइल

5. 'भारत' शब्द किस भाषा का हैं?

(अ) हिन्दी

(ब) संस्कृत 

(स) अरबी-फारसी

 (द) अंग्रेजी


प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. मुंशी प्रेमचंद की जीवनी कलम के सिपाही के लेखक

2. मियाँ नसीरुद्दीन ने बनाने का हुनर सीखा था।

3. बचपन से ही बड़ा बुद्धिमान था। (मोहन/धनराम)

4. डिप्टी सेक्रेटरी का हिन्दी अर्थ

5. नेहरू जी जलसों में की चर्चा करते थे।


प्रश्न 3 सत्य/असत्य लिखिए-

1. पंडित अलोपीदीन का लक्ष्मीजी पर अखण्ड विश्वास था।

2 लेखिका कृष्णा सोबती जी नानबाई मियाँ नसीरूद्दीन की दुकान पर रोटी खरीदने गयी थी।

3. धनराम बचपन से ही बड़ा बुद्धिमान था।

4. 'स्पीति में बारिश' पाठ एक संस्मरण है।

5. पेड़ के बजाय आदमी को काटने की सलाह सरकारी संवेदनहीनता हैं।


प्रश्न 6 एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए-

1. नौकरी में ओहदे पर ध्यान मत देना यह पीर की मजार है यह बात किसने किसने कही थी।

2. मियाँ नसीरुद्दीन अखबार बनाने वाले और अखबार पढ़ने वालों को क्या समझते थे?

3. स्पीति किस जिले की तहसील हैं?

4. जामुन के पेड़ के नीचे दबे आदमी ने किसका खेर सुनाया था?

5. नेहरू जी का स्वागत जनता कैसे करती थी?


द्विअंकीय प्रश्न

प्रश्न1 किसने 'देव-दुर्लभ त्याग' कहा और क्यों?

प्रश्न2 'दुनिया सोती थी, पर दुनिया की जीभ जागती थी। कथन का आशय स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न3 मियाँ नसीरुद्दीन की दुकान कहाँ स्थित थी और कैसी थी?

प्रश्न4 मियाँ नसीरुद्दीन के खानदान का पेशा क्या था? उसने अपनी आजीविका के लिए कौन-सा धंधा अपनाया?

प्रश्न5 वंशीधर तिवारी कौन थे? उन्होंने जीवन-भर कैसे आजीविका चलाई?

प्रश्न: अध्यापक त्रिलोक सिंह और लोहार गंगाराम के दंड देने के क्या क्या ढंग थे?

प्रश्ना स्पीति में इतिहास क्यों कम रहा हैं?

प्रश्न8 लाहुल-स्पीति में आवागमन की क्या कठिनाइयाँ हैं?

प्रश्न संवेदनशील मामलों में बड़े अफसरों की राय लेना कहाँ तक ठीक है? लिखिए।

 प्रश्न10 मनचले क्लर्क किस समस्या को स्वयं हल करना चाहते थे?

प्रश्न11 पेड़ के नीचे दबा हुआ आदमी किस शायर का और कौन-सा शेर सुनाता है?

प्रश्न12 कृषि विभाग वालों ने मामले को हॉर्टीकल्चर विभाग को सौंपने के पीछे क्या तर्क दिया?

प्रश्न13 नेहरू जी भारत के सभी किसानों से कौन-सा प्रश्न बार-बार करते थे?

प्रश्न14 भारत माता के प्रति नेहरू जी की क्या अवधारणा थी?

प्रश्न15 नेहरू जी अपनी बातचीत में किन-किन देशों का जिक्र करते थे और क्यों?


तीन अंकीय प्रश्न

प्रश्न1 'नमक का दारोगा' कहानी के कोई दो अन्य शीर्षक बताते हुए उसके आधार को भी स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न2 मासिक वेतन को पूर्णमासी का चाँद किसने और क्यों कहा लिखिए।

प्रश्न3 मियाँ नसीरुद्दीन को नानबाइयों का मसीहा क्यों कहा गया है?

प्रश्न4 मियाँ नसीरुद्दीन की कौन-सी बातें आपको अच्छी लगी लिखिए।

प्रश्न: कहानी 'गलता लोहा' के उस प्रसंग का उल्लेख करें, जिमें किताबों की विद्या और घन चलाने की विद्या का जिक्र आया है।

प्रश्न मास्टर त्रिलाक सिंह के किस कथन को लेखक ने जुबान के चाबुक कहा है और क्यों?

प्रश्ना स्पीति में बारिश पाठ का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए?

प्रश्न: स्पीति के लोग जीवन यापन के लिए किन कठिनाइयों का सामना करते है।

प्रश्न9 दवा हुआ आदमी एक कवि है, यह बात कैसे पता चली और इस जानकारी का फाइल की यात्रा पर क्या असर पड़ा लिखिए?

प्रश्न10 निम्नलिखित अंग्रजी शब्दों के हिन्दी प्रयोग लिखिए-

फॉरेस्ट डिपार्टमेन्ट, डिप्टी सेक्रटरी, मेंबर, अंडर सेक्रेटरी, हार्टीकल्चर डिपार्टमेन्ट, एग्रीकल्चर

डिपार्टमेन्ट आदि।

चार अंकीय प्रश्न

प्रश्न1 मुंशी प्रेमचन्द्र जी की साहित्यिक विशेषताएँ निम्न बिन्दुओं के आधार पर लिखिए-

(अ) दो रचनाएँ (ब) भाषाशैली (स) साहित्य में स्थान।

प्रश्न2 शेखर जोशी जी की साहित्यिक विशेषताए निम्न बिन्दुओं के आधार पर लिखिए-

(अ) दो रचनाएँ (ब) भाषाशैली

(स) साहित्य में स्थान।

प्रश्न कृष्णा सोबती जी की साहित्यिक विशेषताए निम्न बिन्दुओं के आधार पर लिखिए-

(अ) दो रचनाएँ (ब) भाषाशैली

(स) साहित्य में स्थान।

निम्नलिखित पद्यांशों की सन्दर्भ - प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए-

(1) "धर्म की इस बुद्धिहीन दृढ़ता और देव-दुर्लभ त्याग पर मन बहुत झुंझलाया। अब दोनों

शक्तियों में संग्राम होने लगा। धन ने उछल-उछलकर आक्रमण करने शुरू किए। एक से

पाँच, पाँच से दस, दस से पन्द्रह और पन्द्रह से बीस हजार तक नौबत पहँची, किन्तु धर्म

अलौकिक वीरता के साथ इस बहुसंख्यक सेना के सम्मुख अकेला पर्वत की भाँति अटल,

अविचलित खड़ा था।

(2) "मोहन उनका चेहरा शिष्य था। पुरोहित खानदान का कुशाग्र बुद्धि का बालक पढ़ने में ही

नहीं, गायन में भी बेजोड़। त्रिलोक सिंह मास्टर ने उसे पूरे स्कूल का मॉनीटर बना रखा था।

वही सुबह-सुबह, हे प्रभों आनंददाता। जान हमको दीजिए। का पहला स्वर उठाकर प्रार्थना

शुरू करता था।

(3) "मियाँ कुछ देर सोच में खोए रहे। सोचा पकवान पर रोशनी डालने को है कि नसीरुद्दीन

साहिब बड़ी रूखाई से बोले- यह हम न बतावेंगे। बस, आप इत्ता समझ लीजिए कि एक

कहावत है न कि खानदानी नानबाई कुएँ में भी रोटी पका सकता है। पूरी उतरती है।'

मजा लेने के लिए टोका -कहावत यह सच्ची भी है कि ' मियाँ ने तरेरा - और

क्या झूठी है? आप ही बताइए. रोटी पकाने में झूठ का क्या काम। झूठ से रोटी पकेगी? क्या

पकती देखी है कभी। रोटी जनाब पकती है आँच से. समझे।"

(4) "अगर कालिदास यहाँ आकर कहें कि अपने बहुत से सुन्दर गुणों से सुहानी लगने वाली,

स्त्रियों का जी खिलाने वाली, पेड़ों की टहनियों और बेलों की सच्ची सखी तथा सभी जीवों

का प्राण बनी हुई वर्षा ऋतु आपके मन की सब साधे पूरी करें - तो शायद स्पीति के

नर-नारी यही पूछेगे कि यह देवता कौन है? कहाँ रहता है? यहाँ क्यों नहीं आता?

(5) "मगर मुझे इस पेड़ के नीचे से तो निकालो।" दबे हुए आदमी ने कराहकर कहा। उसकी

साँस बड़ी मुश्किल से चल रही थी और उसकी आँखों से मालूम होता था किवह घोर पीड़ा

और दुःख में पड़ा है।

"यह हम नहीं कर सकते।" सेक्रेटरी ने कहा, "और जो हम कर सकते थे, वह हमने कर

दिया है, बल्कि हम तो यहाँ तक कर सकते हैं कि अगर तुम मर जाओं, तो तुम्हारी बीवी को

वजीफा दे सकते है, अगर तुम दरख्वास्त दो, हम वह भी कर सकते हैं।"

(6) " अकसर जब मैं एक जलसे से दूसरे जलसे में जाता होता, और इस तरह चक्कर काटता

रहता होता था, तो इन जलसों में मैं अपने सुनने वालों से अपने इस हिन्दुस्तान या भारत की

चर्चा करता। भारत एक संस्कृत शब्द है और इस जाति के परम्परागत संस्थापक के नाम से

निकला हुआ है। मैं शहरों में ऐसा बहुत कम करता, क्योंकि वहा के सुनने वाले कुछ ज्यादा

सयाने थे और उन्हें दूसरे ही किस्म की गिजा की जरूरत थी।


 तीन अंकीय प्रश्न-

प्रश्न1 लताजी ने कुमार गंधर्व को किस प्रकार प्रभावित किया?

प्रश्न2 लता और नूरजहाँ के स्वरों में मुख्य अंतर क्या है?

प्रश्न: शास्त्रीय तथा चित्रपट संगीत में क्या अंतर है।

प्रश्न4 शास्त्रीय गायकों की कौन-सी कमी लेखक को खलती है?

प्रश्न5 राजस्थान के रेत की क्या विशेषता है?

प्रश्न6 कुंई की खदाई फावड़े से क्यों नहीं की जाती है?

प्रश्ना कुंई के मुंह पर घिरनी क्यों लगाई जाती है?

प्रश्न: कुंई का मुंह छोटा क्यों रखा जाता है?

प्रश्न9 वर्षा न होने पर भी कुंई में पानी कहाँ से आता हैं?

प्रश्न10 सबसे प्राचीन चित्रों के नमूने किन्हें माना जाता है? ये कहाँ मिलते हैं?

प्रश्न11 भारतीय संगीतज्ञों की क्या विशेषता है?

प्रश्न12 एलोरा की गुफाओं के विषय में आप क्या जानते है।

प्रश्न13 अजंता की गुफाओं के बारे में आप क्या जानते है।


अभिव्यक्ति और माध्यम

इकाई पर आवंटित अंक:-10


वस्तुनिष्ठ प्रश्न :-

प्र.1-सही विकल्प चुनिए :-

1. 'संचार' शब्द की उत्पत्ति. -धातु से हुई है।

(क) चार (ख) चर (ग) सच (घ) भाष

2. जनसंचार का सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली माध्यम है-

(क) सिनेमा

(ख) इन्टरनेट (ग]मोबाइल (घ) समाचार -पत्र।

3. ऑल इंडिया रेडियों की स्थापना किस सन में हुई ?

(क) सन् 1938 में (ख) सन् 1838 में (ग) सन्1950 (घ) सन् 970 में


प्र.2-रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-

1. सनसनी, चकाचौंध या ग्लैमर फैलाने वाली पत्रकारिता को..   है।

2. डायरी अंतरंग... -साक्षात्कार है।

3. डायरी नितांत... .रचना है।

प्र.3-सत्य/असत्य लिखिए-

1. पत्रकारिता का संबंध मुख्य रूप से समाचारों से हैं।

2. निरक्षर लोगों के लिए समाचार पत्र एक सशक्त माध्यम हैं।

3. डायरी हमारी सबसे अच्छी मित्र होती हैं।

प्र.4-एक वाक्य में उत्तर लिखिए :-

1. समाचारों को संकलित करने वाले को किस नाम से पुकारा जाता है ?

2. बीट से क्या आशय है?

3. 'लाइव' से क्या आशय है?

प्र.-दो अंक के प्रश्न :-

प्र01- मौखिक संचार का क्या आशय है?

प्र02-प्रिंट मीडिया से क्या आशय है? उसके विभिन्न प्रकारों का उल्लेख कीजिए ।

प्र03- समाचार की परिभाषा दीजिए ।

 प्र04-पत्रकारिता से आप क्या समझते है?

प्र06-शब्दकोश क्या है? विभिन्न शब्दकोशों के नाम लिखिए ।

प्र06-नीचे दिए गए शब्दों को शब्दकोश कम में लिखिए-

परीक्षण, परिकम, इच्छित,योगासन, अंकपित, जिज्ञासु, अंत, हिमाश्रया, हृदयंगम, इक्षु ।

प्र07-चरित्र कोश क्या है? लिखिए?

प्र08-संपादन के सिद्धांतों के बारे में लिखते हुए सिद्धांत कौन-कौन से है उल्लेख कीजिए ।

प्र09-डायरी लेखन क्या है ? समझाइए?

-चार अंकीय के प्रश्न

प्र.1-जन संचार की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए ?

प्र.2-समाचार -पत्र या मुद्रण माध्यमों की विशेषताएं लिखिए ।

प्र.3-सन्दर्भ-ग्रंथ के बारे में आप क्या जानते हैं? इसके कितने प्रकार हैं? लिखिए ।

प्र.4-स्ववृत्त (बायोडेटा) लेखन से आप क्या समझते हैं ? स्ववृत्त में कौन-कौन से बिंदुओं

को शामिल किया जाता है लिखिए ।


भाषा बोध

विषय वस्तु

1. रचना के आधार पर वाक्य के प्रकार

2. मुहावरें व लोकोक्ति, लोकोक्ति राष्ट्रभाषा, राजभाषा |

3. वाक्यांश के लिए एक शब्द, भाव पल्लवन

4. वाक्य शुद्धिकरण।







वस्तुनिष्ठ प्रश्न :-

प्र.1-सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. टेढ़ी खीर' मुहावरे का अर्थ है-

(क) सरल कार्य (ख) खीर खाना (ग) कठिन कार्य (घ) खीर न खा पाना

2. श्रृंगार रस का स्थायी भाव है-

(क) रति (ख) हास्य (गोजगुप्सा (घ) रौद्र

3. 'सोहन अगले वर्ष भोपाल गया था। मैं अशुद्धि है-

(क) कर्ता संबंधी (ख) काल संबंधी (गोवर्तनी संबंधी (घ) वचन संबंधी

4. 'ईद का चांद मुहावरे का अर्थ है-

(क) ईद पर मिलना (ख) कभी-कभी दिखना (गोबहुत दिन में मिलना (घ) ईद पर खुश होना।

5. कवियित्री की शुद्ध वर्तनी है-

(क) कवयत्री (ख) कवित्री (गोकवियत्री (घ) कवयित्री

प्र.2- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1 अंकीय प्रश्न

1. लोक + उक्ति से ..शब्द की उत्पत्ति है। (लोकुति/लोकोक्ति)

2. क्या मोहन भोपाल जायेगा.

3. माधुर्यता का शुद्ध- है। (माधुय/माधुरिय)

4. वाक्य के अंत में.. लगाया जाता है। (1/?)

5. “सब धान बाईस पसेरी" मुहावरे का अर्थ

8. यह गौतम और गांधी का है (देश/गांव)

प्र.3- सत्य/असत्य चुनकर लिखिए-

1. यह चिछा अर्द्धविराम के लिए प्रयोग होता है।

2. लोकोक्ति को कहावत भी कहते हैं।

3. आपका दर्शन हुआ शुद्ध वाक्य है।

4. 'मुझे बाजार जाना है। शुद्ध वाक्य है।

 5. "उज्जवल शब्द पूर्ण शुद्ध शब्द है।

8. गंगा नदी सबसे पावन सरिता है" शुद्ध वाक्य है।

7. पूर्ण विराम का प्रयोग किसी कथन के पूर्ण होने पर किया जाता है।

8. लोहा लेना मुहावरे का अर्थ युद्ध करना है।

प्र.6-एक शब्द में/एक वाक्य में उत्तर दीजिए:-

1. जो वेतन लेकर काम करता है।

2. 'मुझे केवल मात्र पांच रूपये चाहिए। वाक्य को शुद्ध करके लिखिए।

3. 'मोहन को गर्म मैंस का दूध पिलाओं वाक्य शुद्ध कीजिए।

4. जो कम बोलता हो।

5. परिश्रम करने वाला।

8. 'व्यवसाय से सम्बन्धित शब्दांश के लिए एक शब्द लिखिए।

7. जिसे क्षमा न किया जा सके।

8. जो समाज की सेवा करता है, उसे क्या कहते है?

शुद्ध कीजिए

प्र.-दो अंकीय प्रश्न-

प्र.1-निम्नलिखित वाक्यों को

1. कृपया शीघ्र पत्र देने की कृपा करें।

2. श्रीकृष्ण के अनेकों नाम है।

प्र.2-निम्नलिखित वाक्यों में उचित विराम चिहा लगाइए-

1. अनेक बार मैंने उसे समझाया हठ न करों।

2. आपका पत्र क्यों नहीं मिला।

प्र.3-अल्पविराम किसे कहते हैं ? इसका प्रयोग कहां होता है ? उदाहरण देकर समझाइए -

प्र. निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए-

1. आँख में धूल झोंकना

2. गुड़ गोबर कर देना।

प्र. निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए-

1. मैं अपनी बात का स्पष्टीकरण करने के लिए तैयार हूँ।

2. हिल्लोल जरूर पैदा करते हैं शिरीष के फूल मेरे मानस में।

प्र.6- निम्नलिखित कहावतों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए -

1. घर का भेदी लंका ढावे

2. मुँह में राम बगल में छुरी।

प्र.1-तीन अंकीय प्रश्न-

1. हिन्दी में विराम चिहनों का क्या महत्व है ? हिन्दी में प्रयोग किए जाने वाले दो विराम चिह्नों

के नाम लिखिए।

प्र.2-निम्नलिखित का भाव विस्तार कीजिए- (कोई एक)

1. "साहसपूर्ण आनन्द की उमंग का नाम उत्साह है।

2. "प्रकृति सुख-दुःख से परे हैं।

मुल्क बदल जाए वतन तो वतन होता है

4. "बैर कोध का अचार या मुरब्बा है |

5. "जननी जन्म भूमि स्वर्ग से भी श्रेष्ठ है।

3.

प्र.3-मुहावरा और लोकोक्ति क्या अन्तर है? कोई तीन अन्तर बताइए।

प्र.- निम्नलिखित का अर्थ बताते हुए अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए-

1. छाती पर मूंग दलना

2. तीन तेरह होना।

3. पहाड़ टूट पड़ना।

प्र.3-विराम चिह्न लगाइए।

यही तो मैं कह रहा हूँ उसे अकेले सारी दौड़-भाग करने की क्या जरूरत थी हम लोग

किसलिए है कल को ध्रुव सुनेगा तो क्या कहेगा।

-03 अंकीय प्रश्न।

1. महाकाव्य की तीन विशेषताएं बताते हुए तीन महाकाव्यों के नाम लिखिए।

2. शब्द शक्ति की परिभाषा लिखिए तथा उसके भेदों का वर्णन लिखिए।

3. खण्ड काव्य की तीन विशेषताएं बताने हुए तीन खण्ड काव्य के नाम लिखिए।

4. प्रसाद गुण की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

6. लक्षण शब्दशक्ति की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

8. कुण्डलियां छन्द की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।


अपठित बोध (अपठित गद्यांश)

प्र01 निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए -

गद्यांश क्र.1

अंक-05

उदारता का अभिप्राय केवल निः संकोच भाव से किसी को धन दे डालना ही नहीं

दूसरों के प्रति उदार भाव रखना भी है। उदार पुरूष सदा दूसरे के विचारों का आदर करता हैं।

समाज में सेवक भाव से रहता है। यह न समझों न केवल धन से उदारता हो सकती है। उदारता

इस बात में है कि मनुष्य को मनुष्य समझा जाए। धन की उदारता के साथ सबसे एक और उदारता

की आवश्यकता है। वह यह है कि उपकृत के प्रति किसी प्रकार का अहसास जताए जाए। अहसान

दिखाना उपकृत को नीचा दिखाना है। अहसान जताकर उपकार करना अनुपकार है।

प्र0 (1) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।

(ii) उदार पुरुष की क्या विशेषता होती है ?

(iii) सच्ची उदारता किसमें है ?

(iv) अनुपकार क्या है?

(v) विरुद्धार्थी लिखिए - उदार, सच्ची।


गद्यांश क्र.2

प्र02 जो सहित्य मुर्दे को भी जिन्दा करने वाली संजीवनी औषधि का भण्डार है, जो साहित्य पतितों

को उठाने वाला और उत्पीड़ितों के मस्तक को उन्नत करने वाला है, उसके उत्पादन और संवर्धन की

चेष्टा जो गति नहीं करती वह अज्ञानांधकार की गर्त में पड़ी रहकर किसी दिन अपना अस्तित्व ही

खो बैठती है। अतएव समर्थ होकर भी जो मनुष्य इतने महात्वशाली साहित्य की सेवा और श्रीवृद्धि

नहीं करता अथवा उससे अनुराग नहीं रखता वह साहित्य द्रोही है, वह नीति द्रोही है।

प्र0 (i) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।

(ii) संजीवनी औषधि का भण्डार क्या है ?

(iii) साहित्य के संवर्धन की चेष्टा कब अपना अस्तित्व खो बैठती है ?

(iv) नीतिद्रोही एवं साहित्यद्रोही कौन है ?

(v) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।

गद्यांश क्र.3

प्र03 शिक्षा अपने सीमित अर्थ में जीवन के लिए तैयारी मानी जा सकती है, परन्तु व्यापक अर्थ मै

वह जीवन का चरम उद्देश्य ही रहेगी। इन सीमित और व्यापक अर्थो में कोई अन्तविरोध सम्भव नहीं

है, क्योंकि सीमित अर्थ व्यापक अर्थ में अन्तर्भूत रहता है। मनुष्य व्यापक समष्टि का अंग और विश्व -

नागरिक होकर भी किसी देश - विशेष का नागरिक और समाज विशेषज्ञ का अंग होता है और इस

नाते विशेष कर्तव्यों तथा अधिकारों से घिरा रहता है। विसंगति तब उत्पन्न होती है जब शिक्षा

निरुद्देश्य तैयारी मात्र रह जाती है, क्योंकि वह परिणामहीन क्रियाशीलता है।

प्र0 (i) शिक्षा का व्यापक अर्थ क्या है?

(ii) उपर्युक्त अवतरण का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।

(iii) निरूद्देश्य शब्द का वाक्य प्रयोग कीजिए।

(iv) सीमित तथा देश शब्द का विलोम शब्द बनाइए।

गद्यांश क्र.4

प्र04 संस्कार ही शिक्षा है। शिक्षा इन्सान को इन्सान बनाती है। आज के भौतिक युग में शिक्षा का

प्रमुख उद्देश्य सुख पाना रह गया है। अंग्रेजों ने देश में अपना शासन सुव्यवस्थित रूप चलाने के

लिए ऐसी शिक्षा को उपयुक्त समझा, यह विचारधारा हमारी मान्यता के विपरीत है। आज की शिक्षा

प्राणाली एकांकी है, उसमें व्यावहरिकता का अभाव है, श्रम के प्रति निष्ठा नहीं है। प्राचीन शिक्षा

प्रणाली में आध्यात्मिकता तथा व्यावहारिक जीवन की प्रधानता थी। यह शिक्षा केबल नौकरी के लिए

नहीं थी। अतः आज के परिवेश में आवश्यक हो गया है कि उन दोषों को दूर किया जाए। अन्यथा

यह दोष सुरसा के समान हमारे सामाजिक जीवन को निगल जाएगा।

प्र0 (i) उपर्युक्त गंद्याश का उचित शीर्षक लिखिए।

(ii) आज के युग में शिक्षा का उद्देश्य क्या है ?

(iii) आज की शिक्षा प्रणाली कैसी है?

(iv) प्राचीन शिक्षा प्रणाली की विशेषताएँ बताइए।

गद्यांश क्र.5

प्र05 जनसंख्या विस्फोट से सारा देश भयाक्रांत है। जहाँ भी जाओ लोगों की अनन्त भीड़ दिखाई

देती है। महानगरों में तो लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है। चारों तरफ बेरोजगारी का

संकट छाया हुआ है। निर्धनता मुँह फैलाएँ खड़ी है। लोगों का जीवन स्तर गिरता जा रहा है।

आबादी और साधानों का सन्तुलन टूट चुका है। गरीब और गरीब होते जा रहे है। शिक्षा स्वास्थ्य

और आवास की समस्या आदि का संकट गहराता जा रहा है। आबादी और साधनों के टूटे हुए

संतुलन को देखते हुए यह देश की सबसे भयानक समस्या बनती जा रही है।

प्र0 (1) उक्त गंद्याश का शीर्षक लिखिए।

: (ii) लोगों का पैदल चलना कहाँ मुश्किल हो गया है।

(iii) चारों तरफ कौनसा संकट छाया हुआ है ?

(iv) संकट' और 'गरीब' शब्दों के समानार्थी शब्द लिखों।

(v) उपर्युक्त गंद्याश का सारांश लिखिए।


पत्र लेखन

औपचारिक व अनौपचारिक पत्र

अंक 5

औपचारिक पत्र

(1) नगर की अनियमित विद्युत व्यवस्था के संबंध में मुख्य अभियन्ता, विद्युत विभाग को शिकायती पत्र

लिखिए।

(2) बुक बैंक से पुस्तकें प्राप्त करने हेतु प्राचार्य को आवेदन पत्र लिखिए। अपने नगर के पोस्टमास्टर को एक पत्र लिखकर डाकिए (पोस्टमेन) द्वारा डाक वितरण न किये जाने की शिकायत कीजिए।

(4) परीक्षा अवधि में लाउडस्पीकरों (ध्वनि विस्तारक यन्त्रों) के बजाने पर प्रतिबंध लगाने का निवेदन

करते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिखिए।

(5) आप सुदामा नगर भोपाल में रहते हैं आपके मोहल्ले में गन्दगी व्याप्त है, जिससे बीमारियाँ फैल

रही है, सफाई व्यवस्था हेतु नगर - निगम को पत्र लिखिए।

(6) अपने जिले के पुलिस अधीक्षक को आपराधिक तत्वों की रोकथाम के लिए पत्र लिखिए।

अनौपचारिक पत्र

अंक-5

(1) अपने पिताजी को पत्र लिखिए. जिसमें परीक्षा की तैयारी के विषय में जानकारी दी गई हो।

(2) आपके क्षेत्र में अधिक वर्षा से हुए नुकसान से दुःखी पिता को सांत्वना पत्र लिखिए।

(3) अपने बड़े भाई के विवाह में सम्मिलित होने के लिए अपने मित्र को आमंत्रण पत्र लिखिए।

(4) मित्र को प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर बधाई पत्र लिखिए।

(5) वाद - विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मित्र को बधाई पत्र लिखिए।

अंक 7

निबन्ध लेखन

निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

1. इन्टनेट आज की आवश्यकता,

2. बिन पानी सब सून

3. आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु,

4. साहित्य और समाज,

5. समाचार-पत्रों की उपयोगिता,

6. आतंकवाद की समस्या,

7. विज्ञान और मानव,

8. विद्यार्थी जीवन में अनुशासन,

9. स्वदेश-प्रेम/ राष्ट्र-प्रेम,

10. मँहगाई की समस्या,

11. बालिका शिक्षा,

- 19 एक समस्या,

12. कोविड

अंक-3

रूपरेखा लेखन

निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय की रूपरेखा लिखिए -

1. (कवि तुलसीदास) मेरे प्रिय कवि

2 नवीन शिक्षा पद्धति

3. दहेज प्रथा

4. आरक्षणः समस्या और समाधान

5. स्वतन्त्रता दिवस -15 अगस्त

6. ग्राम्य जीवन

7. दूरदर्शन की उपयोगिता

8. स्वच्छ भारत अभियान

9. जीवन की अविस्मरणीय घटना

10. मनोरंजन के साधन

11. विद्यालय का वार्षिकोत्सव

12. पुस्तकालय का महत्व



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.