Camere Mein Band Apahij Class 12 question answer

NCERT Solutions for Class 12 Hindi Aroh Chapter 4 कैमरे में बंद अपाहिज


Class 12 Hindi Chapter 4 Camere Mein Band Apahij Class 12 question answer -Hellow friends

 welcome to our blog and todays post you will see that NCERT Solutions for Class 12 Hindi Aroh

 Chapter 4 कैमरे में बंद अपाहिज ,Kamre Mein band apahij class 12 question answer pdf ,hindi class 12

 chapter 4 question answer कैमरे में बंद अपाहिज की व्याख्या पाठ के प्रश्न उत्तर  pdf



Kamre Mein band apahij explanation

किसी भी कार्यक्रम का संचालक उस कार्यक्रम में प्रसारित होने वाले किन विषयों के बारे में बताता है।
अपाहिज से दूरदर्शन कार्यक्रम-संचालक किस प्रकार के प्रश्न पूछता है
अपाहिज क्या नहीं बता पाएगा


कैमरे में बंद अपाहिज महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रश्नकर्ता क्या सोचता है?
उत्तर:
प्रश्नकर्ता सोचता है कि यदि अपंग व्यक्ति के साथ-साथ दर्शक भी रो देंगे तो उनकी सहानुभूति हमारे चैनल को मिल जाएगी। तब हम इसी प्रकार के और कार्यक्रम दिखाया करेंगे, जिस कारण हमें खुब फायदा मिलेगा। हमारा चैनल दिन दुगुनी रात चौगुनी तरक्की करता जाएगा। लोग हर समय हमारे चैनल को देखेंगे।

प्रश्न 2. प्रश्नकर्ता अपाहिज व्यक्ति को उसके अपाहिजपन का अहसास क्यों दिलाना चाहता है?
उत्तर:
प्रश्नकर्ता चाहता है कि वह रो दे ताकि उसका रोना देखकर लोगों की करुणा जाग उठे। यदि ऐसा हो गया तो कार्यक्रम निश्चित रूप से सफल हो जाएगा। इसीलिए वह अपाहिज व्यक्ति को उसके अपाहिजपन का अहसास दिलाता है।

 
प्रश्न 3. कवि ने किस क्रूरता का चित्रण किया है?
उत्तर:
कवि ने इस कविता के माध्यम से मानवीय क्रूरता का चित्रण किया है। वह क्रूरता जो करुणा के मुखौटे में छिपी है। यही मुखौटा ओढ़कर टी.वी. वाले अपाहिज तक का मजाक उड़ाते हैं। उससे झूठी सहानुभूति रखते हैं। उससे ऐसे-ऐसे प्रश्न पूछते हैं कि मानवीयता भी शर्मसार हो जाए।

प्रश्न 4. यह अवसर खो देंगे’ पंक्ति से क्या आशय है?
उत्तर:
प्रश्नकर्ता अपाहिज व्यक्ति से कई तरह के प्रश्न करता है। यह उससे पूछता है कि आपको अपाहिज होकर कैसा लगता है। इस प्रश्न का उत्तर सोचकर बताइए। यदि आपने इस समय इस प्रश्न का उत्तर नहीं दिया तो आप लाखों दर्शकों के सामने अपना अनुभव बताने का सुनहरा अवसर खो देंगे।

प्रश्न 5. ऐसे कार्यक्रम समाज को क्या संदेश देते हैं?
उत्तर:
ऐसे कार्यक्रम समाज को कोई संदेश नहीं देते। उल्टे, ऐसे कार्यक्रम देखकर लोगों के मन में विरोध और क्रोध की भावना भर जाती है। लोग अपाहिज व्यक्ति के प्रति तो सहानुभूति रखते हैं, लेकिन प्रश्नकर्ता के प्रति वे घृणा का भाव रखते हैं। वे समझ जाते हैं कि केवल पैसा कमाने के लिए ही ये लोग अपंग व्यक्ति का सनसनीखेज साक्षात्कार दिखाते हैं। उन्हें उसकी अपंगता से या मानवीयता से कोई मतलब नहीं है।

 
प्रश्न 6. “हम दूरदर्शन … कमरे में’ का काव्य-सौंदर्य बताइए।
उत्तर:
पहला पद कविता के मूल भाव को स्पष्ट करता है। ‘हम’ शब्द का प्रयोग करके कवि ने इसके काव्य सौंदर्य में अभिवृद्धि की है। यद्यपि कवि ने कुछ विशेष शब्दों का विशेष अर्थों में प्रयोग किया तब भी भाषा में कठिनता नहीं है। ‘हम’ शब्द के माध्यम से कवि ने पत्रकारों और मीडिया के लोगों की जमात का वर्णन किया है। इस पद का प्रत्येक शब्द अर्थ की गंभीरता लिए हुए है। खड़ी बोली है। मुक्त छंद है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.