NCERT Solutions for Hindi Aroh atmaparichay class 12 question answer

NCERT Solutions for Class 12 Hindi Aroh Chapter 1 आत्म-परिचय, एक गीत


Class 12 Hindi Chapter 1 atmaparichay question answer-Hellow friends welcome to our blog andt odays post you will see that NCERT Solutions for Class 12 Hindi Aroh Chapter 1 आत्म-परिचय, एकगीत, atmaparichay class 12 question answer pdf ,Alok dhanwa,and also आत्मपरिचय कविता की व्याख्या,दिन जल्दी-जल्दी ढलता है प्रश्न उत्तर Class 12,आत्मपरिचय' कविता के प्रश्न उत्तर pdf |


आत्मपरिचय' कविता के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


प्रश्न 1.कवि अपने मन का गान किस प्रकार करता है?

 उत्तर- कवि कहता है कि मैंने हमेशा अपने मन की बात मानी है। मैं कभी अपने प्रति लापरवाह नहीं रहा। मैंने हमेशा वही किया जो मेरे मन ने कहा, लेकिन मैंने अपनी दुनिया की परवाह नहीं कि इसलिए मैं अपने मन का ही गान करता हूँ।


प्रश्न 2.कवि सुख और दुख दोनों स्थितियों में मग्न कैसे रह पाता है?

उत्तर:

कवि कहता है कि मैं दुख में ज्यादा दुखी नहीं हुआ और सुख में ज्यादा खुश नहीं हुआ। मैंने हमेशा दोनों स्थितियों में सामंजस्य बनाए रखा। दुख और सुख दोनों को एक जैसा माना क्योंकि ये दोनों स्थितियों तो मानव जीवन में आती है। इसलिए कवि सुख और दुख दोनों स्थितियों में मग्न रहता है।


प्रश्न 3.कवि जग को अपने से अलग कैसे मानता है?

उत्तर:

कवि कहता है कि मेरा और जगत दोनों का ही अस्तित्व अलग-अलग है। मैं कभी जगत के बारे में नहीं सोचता हूँ। मुझे केवल मेरे से ही काम है। यह जगत् मेरी ही तरह अपने में ही मस्त है। जब दोनों का अस्तित्व अलग-अलग है तो मैं जगत को एक सा क्यों मानूं?


प्रश्न 4.दिन का थका पंथी कैसे जल्दी-जल्दी चलता है?

उत्तर:

राह चलते-चलते यद्यपि पंथी (राहगीर) थक जाता है, लेकिन वह फिर भी चलते रहना चाहता है। उसे डर है कि यदि वह रुक गया तो रात ढल जाएगी अर्थात् रात के होते ही मुझे रास्ते में रुकना पड़ेगा। इसलिए दिन का थका पंथी जल्दी जल्दी चलता है।


प्रश्न 5. दिन के जल्दी-जल्दी ढलने से क्या प्रेरणा मिलती है?

उत्तर:

दिन के जल्दी-जल्दी ढलने के कारण व्यक्ति सजग हो जाता है। वह जल्दी से जल्दी अपनी मंजिल पर पहुँचना चाहता है। जल्दी-जल्दी ढलने की भावना के कारण व्यक्ति में स्फूर्ति आ जाती है। इसी कारण वह प्रत्येक कार्य समय रहते पूरा कर लेना चाहता है।


12वी हिन्दी आरोह अध्याय-1 आत्मपरिचय के प्रश्नोत्तर
atmaparichay class 12 question answer





प्रश्न 6. पहली कविता की अलंकार योजना बताइए।

उत्तर:

कवि बच्चन ने ‘आत्मपरिचय’ शीर्षक कविता में अनुप्रास, पुनरुक्ति प्रकाश, उपमा, रूपक और प्रश्न आदि अलंकारों का स्वाभाविक प्रयोग किया है। ये अलंकार थोपे हुए प्रतीत नहीं होते। इनका प्रयोग करना ज़रूरी भी था क्योंकि इनके प्रयोग। से कविता में सौंदर्य की वृद्धि हुई है।


प्रश्न 7. कवि की भाषा-शैली के बारे में बताइए।

उत्तर:

कवि की दोनों कविताओं की भाषा सहज, सरल और स्वाभाविक है। यद्यपि कहीं-कहीं संस्कृतनिष्ठ शब्दावली का प्रयोग हुआ है, लेकिन वह कठिन नहीं लगती। भाषा में भावों को अभिव्यक्त करने की पूरा क्षमता है। भाषा-शैली प्रभावशाली है। देशज विदेशी सभी तरह के शब्दों का प्रयोग कवि ने किया है।


प्रश्न 8. कवि ने किस शैली का प्रयोग किया है?

उत्तर:

‘आत्मपरिचय’ शीर्षक कविता में कवि ने वैयक्तिक अर्थात् मैं शैली का प्रयोग किया है। उसने इस शैली का प्रयोग भावों के अनुकूल एवं सार्थक ढंग से किया है। इस शैली का प्रयोग करके कवि ने अपने बारे में पाठकों को सबकुछ बताने की कोशिश की है।


प्रश्न 9. दिन जल्दी-जल्दी ढलता है, कविता में कौन से रस हैं?

उत्तर:

इस कविता में मुख्यतः कवि ने दो रसों का प्रयोग किया है- वात्सल्य रस और श्रृंगार रस। इन रसों का प्रयोग करके कवि ने कविता के सौंदर्य में वृद्धि की है। पक्षियों के वात्सल्य और कवि के प्रेम का चित्रण इन्हीं रसों के माध्यम से हुआ है। कहने का आशय है कि कवि की रस योजना भावानुकूल बन पड़ी है।


प्रश्न 10.‘आत्मपरिचय’ कविता में कवि ने अपने जीवन में किन परस्पर विरोधी बातों का सामंजस्य बिठाने की बात की है? 

उत्तर:

इस कविता में, कवि ने अपने जीवन की अनेक विरोधी बातों का सामंजस्य बिठाने की बात की है। कवि सांसारिक कठिनाइयों से जूझ रहा है, फिर भी वह इस जीवन से प्यार करता है। वह संसार की परवाह नहीं करता क्योंकि संसार अपने चहेतों का गुणगान करता है। उसे यह संसार अपूर्ण लगता है। वह अपने सपनों का संसार लिए फिरता है। वह यौवन का उन्माद व अवसाद साथ लिए रहता है। वह शीतल वाणी में आग लिए फिरता है।



जहां पर दाना रहते हैं वही नादान भी होते हैं'  कवि ने ऐसा क्यों कहा होगा

दिन जल्दी-जल्दी ढलता है की आवृत्ति से कविता की किस विशेषता का पता चलता है

दिन ढलते समय पक्षियों की द्रुत गति का कारण कवि क्या मानता है


Students I hope you like this post and if you like this post then don't forget to share this post if you have any doubt then you can also comment us


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.