कक्षा 10वी प्रोजेक्ट कार्य 2023|mp board 10th class project work 2023 |

  कक्षा 10वी  प्रोजेक्ट कार्य 2023|mp board  10th class project work 2023 |

एमपी बोर्ड प्रोजेक्ट कार्य 2023-हैलो दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे वेबसाइट मे और आज की इस पोस्ट मे हम आपकों एमपी बोर्ड ने जारी किए प्रोजेक्ट कार्य के बारे में बताएंगे |इस वर्ष हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों के लिए प्रायोगिक विषयों को छोड़कर समस्त विषयों के प्रश्न पत्र 80 अंक के बनाए जाएंगे एवं नियमित छात्रों के लिए 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित किये गए है। स्वाध्यायी छात्रों के लिए 80 अंक का प्रश्न पत्र बनाया जाकर 100 अंक से मूल्यांकन किया जाएगा।




 

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश

भोपाल

मध्यप्रदेश

हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा

सत्र 2023

X के लिये प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक परीक्षा हेतु निर्देश

विषयः-

1. हिन्दी

2 अंग्रेजी

3. संस्कृत

4. उर्दू

5. गणित

6. सामाजिक विज्ञान

7. विज्ञान

8. मराठी

9. सिन्धी

10. गुजराती

11. पंजाब





माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल

हाई स्कूल परीक्षा सत्र 2023

सुझावात्मक प्रोजेक्ट वर्क सत्र 2023

कक्षा 10वीं

विषय-हिन्दी

पूर्णाक-20 अंक

अंक विभाजन-

अभ्यास पुस्तिकाः05 अंक


त्रैमासिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक

अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक

वार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट. 05 अंक


प्रश्न-1 दूसरों की क्षमताओं को कम नहीं आंकना चाहिए - इस शीर्षक को ध्यान में रखते हुए एक कहानी  लिखिए-

प्रश्न-2 आपकी दृष्टि में कन्या के साथ दान की बात करना कहाँ तक उचित है ? अपने विचार उदाहरण सहित लिखिए-

प्रश्न-3 अपने घर के आसपास देखिए और पता लगाइए कि नगर पालिका ने क्या-क्या काम करवाए हैं? हमारी भूमिका उसमें क्या हो सकती है?

प्रश्न-4 विभिन्न ऋतुओं के बहुत सुदर शब्द-चित्र होते हैं। बदलते हुए मौसम को दर्शाते हुए चित्र/फोटो का संग्रह (एकत्रित) कर एक एलबम तैयार कीजिए।

प्रश्न-5 अपनी दादी, नानी और माँ से बातचीत कीजिए और (स्त्री शिक्षा संबंधी) उस समय की स्थितियों का पता

लगाइए और अपनी स्थितियों से तुलना करते हुए निबंध लिखिए। चाहें तो उसके साथ चि भी चिपकाइए।

प्रश्न-6. आपके विद्यालय में शारिरिक रूप से चुनौतीपूर्ण विद्यार्थी हैं। उनके लिए विद्यालय परिसर और कक्षा-कक्षा

में किस प्रकार के प्रावधान किए जाएँ. अपने सुझाव लिखिए।

प्रश्न-7. नेताजी सुभाषचंद्र बोस के व्यक्तित्व और कृतित्व पर एक प्रोजेक्ट बनाइए।

प्रश्न-8. कुछ ऐसे व्यक्ति भी हुए हैं, जिनकी जन्म भूमि अन्य देश है, लेकिन उन्होंने अपनी कर्म भूमि भारत को

बनाया है. ऐसे किसी एक व्यक्ति की जानकारी एकत्रित कर संक्षिप्त लेख तैयार कीजिए।

प्रश्न-9. भारतीय ऋतु चक्र में छः ऋतुएं मानी गई हैं। उन सभी ऋतुओं के नाम लिखकर किसी एक ऋतु पर

अनुच्छेद लिखिए।

प्रश्न-10. अपने घर के आसपास देखिए और पता लगाइए कि नगरपालिका ने क्या-क्या काम करवाए हूँ हमारी

भूमिका उसमें क्या हो सकती है. लिखिए।

प्रश्न-11. हिन्दी विक्रम संवत् केलेण्डर के हिन्दी मासों के नाम की सूची बनाइए।

प्रश्न-12 आपने अपने बचपन के खेलों में लैंगड़ी टौंग, पकड़म-पकड़ाई और अन्य कई खेल खेले होंगे। आपके

परिवेश में खेले जाने वाले खेलों के लिए कौन-कौन से शब्द प्रचलन में हैं. इनके अतिरिक्त आप जो खेल खेलते

हैं, उनमें से किसी एक पर 10 बिंदु लिखिए।

प्रत्येक विद्यार्थी से तीन प्रोजेक्ट कार्य करयाना अनिवार्य है।


माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल

हाई स्कूल परीक्षा सत्र 2023

सुझावात्मक प्रोजेक्ट वर्क सत्र 2023

कक्षा 10वीं

विषय- ENGLISH

पूर्णाक-20 अंक

Marks Distribution as follows:

05 Marks


Note Book. 05 Marks

Project 1.     05 Marks

Project 2.       05 Marks

Project 3.     05 Marks


Suggestive List for projects-

1. Essay writing on any historical topic.

2. Essay writing on any current topic.

3. Letter writing. The Topic should be given by the teacher.

4. Prepare a Daily routine chart.

S. Describe your home town/city with pictures.

6. Describe your pet.

7. Describe any Indian festival.

8. Collect the pictures of freedom fighters and write 5 sentences about them.

9. Describe your favourite game.

10. Describe your school with all specifications.

11. Make a tense chart showing use of verbs and helping verbs.

12. Prepare a family chart of your family.


माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल

हाई स्कूल परीक्षा सत्र 2023

सुझावात्मक प्रोजेक्ट वर्क सत्र 2023

कक्षा 10वीं

विषय- संस्कृत

पूर्णाक-20 अंक


अंक विभाजन-

अभ्यास पुस्तिकाः05

त्रैमासिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट  05 अंक


अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक

वार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट.      05 अंक


स्वपरिचयं दत्वा दशवाक्यानि लिखत?

दशसूक्तयः भावार्थसहितं लिखत?

घटिकानिर्माणं कृत्वा समयलेखनं कुरूत?

पर्यावरणम् विषये दशवाक्यानि संस्कृतभाषायां लिखत?

चित्रं संयोज्य दशपुष्पाणां नामानि संस्कृते लिखत?

छात्रस्य कर्तव्यानि किं किं सन्ति दशवाक्येषु वर्णयत?

दशमहापुरूषाणां चित्राणि अभ्यासपुस्तिकायां रचयित्वा तेषाम् अधःनामानि संस्कृते लिखत?


प्रत्येक विद्यार्थी से तीन प्रोजेक्ट कार्य करवाना अनिवार्य है।



माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल

हाई स्कूल परीक्षा सत्र 2023

सुझावात्मक प्रोजेक्ट वर्क सत्र 2023

कक्षा 10वीं

विषय-गणित

पूर्णाक-20 अंक



अभ्यास पुस्तिकाः05 अंक

त्रैमासिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक

अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक

वार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट. 05 अंक





प्रश्न 1- संख्या पद्धति का उदाहरणों सहित वर्णन।

प्रश्न 2 - प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जीवन परिचय एवं गणित के क्षेत्र में योगदान ।

प्रश्न 3- वृत्त के परिमाप और क्षेत्रफल की चित्र तथा उदाहरण द्वारा समीक्षा।

प्रश्न 4- अपने शहर में 30 दिन का रिकार्ड किए गए दैनिक अधिकतम तापमान के आकड़ों को एक वर्गीकृत

बारम्बारता सारणी के रूप में प्रस्तुतिकरण तथा इन आंकड़ों के माध्य का मापन।

प्रश्न 5:-'T विश्य की अति रहस्यपूर्ण संख्या है।

प्रश्न 6- दैनिक जीवन में ज्यामितीय अनुप्रयोग।

प्रत्येक विद्यार्थी से तीन प्रोजेक्ट कार्य करवाना अनिवार्य है।


माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल

हाई स्कूल परीक्षा सत्र 2023

सुझावात्मक प्रोजेक्ट वर्क सत्र 2023

कक्षा 10वीं

विषय-सामाजिक विज्ञान

पूर्णाक-20 अंक


अभ्यास पुस्तिकाः05 अंक

त्रैमासिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक

अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक

वार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट. 05 अंक






1921 में असहयोग आंदोलन में शामिल होने वाले सभी सामाजिक समूहों की सूची बनाईए। इसके

बाद उनमें से किन्हीं 3 को चुनकर उनकी आशाओं और संघर्षों के बारे में लिखते हुए यह दर्शाई कि वे आंदोलन में शामिल क्यो हए?

भारत में प्राचीन काल में किस प्रकार के उद्योग थे, संक्षेप में लिखिए।

मृदा के प्रकारों को मानचित्र में दर्शाते हुए वर्णन कीजिए।

उद्योग किस प्रकार हमारे जल संसाधनों को प्रदूषित कर रहे है। इस पर एक लेख लिखिए।

उपभोक्त जागरूकता पर लेख लिखिए।

कुछ ब्रान्डेड उत्पादों को लिखिए जिनका हम रोजाना इस्तेमाल करते है। (साबुन, टूथपेस्ट, कपड़े,

इलेक्ट्रॉनिक वस्तुए इत्यादि)। जांच कीजिए की इनमें से कौन कौन बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा

उत्पादित है।

लोकतांत्रिक व्यवस्था के समक्ष विभिन्न चुनौतियों के विषय में वर्णन कीजिए।

भारतीय शासन प्रणाली में विभिन्न प्रकारों के दलों के विषय में लेख लिखिए।


माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल

हाई स्कूल परीक्षा सत्र 2023

प्रायोगिक परीक्षा सत्र 2023

कक्षा 10वीं

विषय-विज्ञान

पूर्णाक-20 अंक


एक प्रयोग भौतिक शास्त्र, एक प्रयोग रसायन विज्ञान से, एक प्रयोग जीव विज्ञान विषय अंतर्गत।

 तीन प्रयोग. (4+4+4)

 मौखिक प्रश्न.    (02)

प्रायोगिक रिकॉर्ड.  (03)

 प्रोजेक्ट      (03)

 निर्देश- कक्षा 10वीं की विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा को सैद्धांतिक पाठ्यक्रम के आधार पर विभिन्न बिन्दुओं में

 वर्गीकृत किया गया है। योजना के अनुसार दी गई प्रायोगिक सूची तथा इकाईवार प्रयोग आवश्यक रूप

 से करवाया जाना है।

 प्रायोगिक कार्यों की दृष्टि से दिए गए प्रयोगो में से तीन प्रयोग (रसायन विज्ञान/भौतिक/जीव

 विज्ञान) आवश्यक रूप से करवाये जायें।

 प्रायोगिक परीक्षा के समय प्रत्येक विद्यार्थी से तीन प्रयोग आवश्यक रूप से करवाये जाए।


परीक्षा अध्ययन की PDF -  [Click here]

Blueprint pdf Download -  [click here]

Tags

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.