kavita ke bahane class 12 question answer |कविता के बहाने, बात सीधी थी पर के प्रश्नोत्तर

NCERT Solutions for Class 12 Hindi Aroh Chapter 3 कविता के बहाने, बात सीधी थी पर


Class 12 Hindi Chapter 3 kavita ke bahane question answer -Hellow friends welcome to our blog

 and todays post you will see that NCERT Solutions for Class 12 Hindi Aroh Chapter 3 कविता के बहाने,

 बात  सीधी थी पर , kavita ke bhanne class 12 question answer pdf ,hindi class 12 chapter 3 question

 answer kavita ke bhhne pdf,कुंवर नारायण पाठ के प्रश्न उत्तर ,कविता के बहाने pdf



कविता के बहाने, बात सीधी थी पर के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. ‘कविता के बहाने’ कविता का प्रतिपाद्य बताइए? 

उत्तर: कविता कविता के बहाने’ कुँवर नारायण के इन दिनों संग्रह से ली गई है। आज को समय कविता के वजूद को लेकर आशंकित है। शक है कि यांत्रिकता के दबाव से कविता का अस्तित्व नहीं रहेगा। ऐसे में यह कविता-कविता की अपार संभावनाओं को टटोलने का एक अवसर देती है। कविता के बहाने यह एक यात्रा है, जो चिड़िया, फूल से लेकर बच्चे तक की है। एक ओर प्रकृति है दूसरी ओर भविष्य की ओर कदम बढ़ाता बच्चा। कहने की आवश्यकता नहीं कि चिड़िया की उड़ान की सीमा है। फूल के खिलने के साथ उसकी परिणति निश्चित है, लेकिन बच्चे के सपने असीम हैं। 


प्रश्न 2.‘बात सीधी थी पर कविता में कवि क्या कहता है?

    अथवा 

कविता का प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए। बात सीधी थी पर कविता के प्रश्न उत्तर

उत्तर: कविता ‘बात सीधी थी पर’ कुँवर नारायण जी के कोई दूसरा नहीं संग्रह में संकलित है। कविता में कथ्य और माध्यम के द्वंद्व उकेरते हुए भाषा की सहजता की बात की गई है। हर बात के लिए कुछ खास शब्द नियत होते हैं ठीक वैसे ही जैसे हर पेंच के लिए एक निश्चित खाँचा होता है। अब तक जिन शब्दों को हम एक-दूसरे को पर्याय के रूप में जानते रहे हैं उन सब के भी अपने विशेष अर्थ होते हैं। अच्छी बात या अच्छी कविता का बनना सही बात का सही शब्द से जुड़ना होता है और जब ऐसा होता है तो किसी दबाव या अतिरिक्त मेहनत की जरूरत नहीं होती वह सहूलियत के साथ हो जाता है।


प्रश्न 3. बात के भाषा में उलझने पर कवि ने क्या किया?

उत्तर: जब बात भाषा में उलझ गई तो उसने सारी मुश्किल को धैर्य से नहीं समझा। वह पेंच को खोलने के बजाय उसे बिना किसी तरीके के कसता चला गया। इस काम पर उसे लोगों ने शाबासी दी।


प्रश्न 4. ज़ोर ज़बरदस्ती करने पर ‘बात’ के साथ क्या हुआ?

उत्तर: कवि ने जब भावों को भाषा के दायरे में बाँधने की कोशिश की तो बात का प्रभाव समाप्त हो गया। वह शब्दों के चमत्कार में खो गई और असरहीन हो गई।



प्रश्न 6 “ब्रात सीधी थी पर कविता के आधार पर बात की चूड़ी मर जाने का आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:लेखक बताता है कि भाषा को तोड़ने-मरोड़ने के कारण उसका जो मूल प्रभाव था, वह नष्ट हो गया। सिद्धांतों व  सौंदर्य के चक्कर में मूल भाव ही समाप्त हो गया। उसकी अभिव्यक्ति कुंद हो गई। वह भावहीन बनकर रह गई। –


प्रश्न 7 कवि ने कथ्य को महत्व है अशः भाषा को ‘बात भीधी थी पर’ के आधार पर तर्क सम्मत उत्तर

उत्तर: ‘बात सीधी थी पर कविता में कवि ने कथ्य को महत्त्व दिया है। कवि ने जब सीधी व सरल बात को कहने के लिए चमत्कारिक भाषा को माध्यम बनाना चाहा तो भाव की अभिव्यक्ति ही नष्ट हो गई। मूल कथ्य पीछे छूट गया और सिद्धांत व सौंदर्य ही प्रमुख हो गया।


सब घर एक कर देने का क्या आशय है

कविता के बहाने प्रश्न उत्तर ncert



कविता के बहाने, बात सीधी थी पर के प्रश्नोत्तर
Class 12 Hindi kavita ke bahane question answer 



 Students I hope you like this post and NCERT Solutions for Class 12 Hindi Aroh Chapter 3 कविता के बहाने, बात सीधी थी पर  if you like this post then don't forget to share this post if you have any doubt then you can also comment us


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.