Class 6th social science varshik paper 2024:कक्षा 6वीं सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर 2024

 Class 6th social science varshik paper 2024|कक्षा 6वीं सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर 2024/6th social science varshik paper 2024 MP board/ वार्षिक परीक्षा पेपर कक्षा 6 वी सामाजिक विज्ञान/kaksha 6vee samjik vigyan varshik pariksha paper 2024



वार्षिक परीक्षा पेपर 6वीं सामाजिक विज्ञान 2024-हैलो दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे वेबसाइट मे और आज के इस पोस्ट के माध्यम से आप एमपी बोर्ड वार्षिक पेपर 6वीं सामाजिक विज्ञान 2024 खंड अ प्रोजेक्ट कार्य को देखेंगे | Mp Board class 6th Social Science Varshik paper 2024 के महत्वपूर्ण प्रश्न और इनके उत्तरों को डाउनलोड भी कर सकते हैं 



वार्षिक परीक्षा पेपर 2024 कक्षा 6 वी सामाजिक विज्ञान

खण्ड - अ

वार्षिक मूल्यांकन वर्कशीट 2024

प्रोजेक्ट कार्य

कक्षा-6

विषय - सामाजिक विज्ञान

विद्यार्थी के लिए निर्देश- (निम्नांकित जानकारी अनिवार्यतः भरे और दिए गए स्थान में उत्तर लिखें।)

विद्यार्थी का नाम-

पिता का नाम-

शाला का नाम-

कक्षा/विषय शिक्षक द्वारा वर्कशीट को जांचकर

प्रश्नों की कुल

पूर्णाक

प्राप्ताक



MP board Class 6th social science varshik paper 2024
Class 6th samjik vigyan varshik pariksha paper 2024






वार्षिक परीक्षा सत्र 2024

विषय-सामाजिक विज्ञान

समयः-

पूर्णाक :-


कक्षा -6

निर्देश:- सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

प्रश्न-1 सही विकल्प चुनकर लिखिये।





6th social science varshik paper 2024 MP board/ वार्षिक परीक्षा पेपर कक्षा 6 वी सामाजिक विज्ञान/kaksha 6vee samjik vigyan varshik pariksha paper 2024

प्रश्न 13. राजा द्वारा खाना खाने के पहले खास नौकर उस खाने को क्यों चखते थे?
उत्तर– राजा को हमेशा इस बात का डर रहता था कि कहीं कोई उसकी हत्या करने की कोशिश न करें। इसलिए राजा के खाना खाने के पहले खास नौकर उस खाने को चखता था।

प्रश्न 14. ग्रामवासी राजा के लिए क्या-क्या लेकर आते थे?
उत्तर– ग्रामवासी राजा के लिए दही, गुड़ तथा फूलों के उपहार लाते थे। वे राजा को जानवरों के लिए चारा भी देते थे।


एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा पेपर 2024 कक्षा 6 वी सामाजिक विज्ञान

प्रश्न 15. ग्लोब क्या है?
उत्तर– ग्लोब पृथ्वी का लघु रूप में एक वास्तविक प्रतिरूप है। ग्लोब विभिन्न आकार एवं प्रकार के हो सकते हैं। ग्लोब स्थिर नहीं होते हैं। इसे उसी प्रकार घुमाया जा सकता है जैसे कुम्हार का पहिया या लट्टू घूमता है। ग्लोब पर देशों, महाद्वीपों तथा महासागरों को उनके सही आकार में दिखाया जाता है।


प्रश्न 16. प्रधान दिग्बिन्दु कौन-कौन से हैं?
उत्तर– चार मुख्य दिशाओं (उत्तर, दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम दिशा) को प्रधान दिग्बिन्दु कहा जाता है।

प्रश्न 17. लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है। क्यों?
उत्तर– लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है, क्योंकि इसका निर्माण प्रवाल (छोटे समुद्री जीवों के कंकाल) से हुआ है। यह जीव अपने मरने वाले साथियों के कंकालों के ऊपर अपनी वृद्धि करते हैं। धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ते हैं और द्वीपों का रूप ले लेते हैं। इसलिए लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है।


प्रश्न 18. स्टेशन पर लोगों ने डॉ. अम्बेडकर और उनके भाइयों के साथ कैसे भेदभाव किया?
उत्तर– स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को डॉ. अम्बेडकर और उनके भाइयों की जाति के विषय में मालूम हुआ तो स्टेशन मास्टर का व्यवहार की बदल गया तथा गाड़ीवानों ने दुगुना पैसा देने पर भी ले जाने से इंकार कर दिया। इस प्रकार स्टेशन पर उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया।

प्रश्न 19. लोकतान्त्रिक सरकार के मुख्य तत्वों बनाइए।
उत्तर– लोकतान्त्रिक सरकार के मुख्य तत्वों की सूची निम्नलिखित है–
1. समानता तथा न्याय
2. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार
3. स्वतन्त्रता का अधिकार
4. अवसर की समानता
5. सभी लोगों को अपनी भाषा, संस्कृति तथा धर्म का पालन करने एवं उसका विकास करने का अधिकार।

Kaksha 6visamjik vigyan varshik paper 2024

प्रश्न 20. वयस्क मताधिकार की परिभाषा लिखिए।
उत्तर– समस्त वयस्क नागरिकों को जाति, धर्म, सम्प्रदाय, वर्ग, वंश, शिक्षा, सम्पत्ति, लिंग आदि के भेदभाव के बिना मत देने का अधिकार, वयस्क मताधिकार कहलाता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)
प्रश्न 21. लोगों ने वर्ण-व्यवस्था का विरोध क्यों किया?
उत्तर– कई लोग वर्ण-व्यवस्था का विरोध इसलिए करते थे क्योंकि–
1. कुछ राजा स्वयं को पुरोहितों से श्रेष्ठ मानते थे।
2. कुछ लोग जन्म के आधार पर वर्ण-निर्धारण सही नहीं मानते थे।
3. कुछ लोग व्यवसाय के आधार पर लोगों के बीच भेदभाव उचित नहीं समझते थे।
4. कुछ लोगों का मानना था कि अनुष्ठान सम्पन्न करने का अधिकार सबका हो।

प्रश्न 22. बुद्ध ने लोगों तक अपने विचारों का प्रसार करने के लिए किन-किन बातों पर जोर दिया?
उत्तर– बुद्ध ने लोगों को निम्न शिक्षा दी–
1. यह जीवन कष्टों और दुखों से भरा हुआ है और कष्टों का कारण हमारी इच्छा व लालसा है।
2. आत्म संयम अपनाकर हम अपनी इच्छा व लालसा से मुक्ति पा सकते हैं।
3. लोगों को दयालु होने के साथ-साथ जानवरों के जीवन का भी आदर करने की शिक्षा दी।
4. हमारे अच्छे कर्मों का परिणाम वर्तमान जीवन को भी प्रभावित करता है।

प्रश्न 23. जीवित प्राणियों के लिए जीवमण्डल क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर– जीवमण्डल स्थल, जल तथा हवा के बीच का एक सीमित भाग है। यह वह भाग है. जहाँ जीवन मौजूद है। यहाँ जीवों की बहुत सी प्रजातियाँ हैं, जो कि सूक्ष्मजीवों से लेकर बड़े स्तनधारियों के आकार में पाई जाती हैं। मनुष्य सहित सभी प्राणी, जीवित रहने के लिए एक-दूसरे से तथा जीवमण्डल से जुड़े हुए हैं। इसलिए जीवित प्राणियों के लिए जीवमण्डल अत्यन्त महत्वपूर्ण है।


MP board Class 6th samjik vigyan varshik pariksha paper 2024

प्रश्न 24. आपकी राय में क्या खास जरूरतों वाले बच्चों को सामान्य स्कूल में पढ़ना चाहिए या उनके लिए अलग स्कूल होने चाहिए? अपने जवाब के पक्ष में तर्क दीजिए।
उत्तर– खास जरूरतों वाले बच्चों को सामान्य स्कूल में पढ़ना चाहिए या उनके लिए अलग स्कूल होने चाहिए यह बात उनकी विशेष जरूरत पर निर्भर करती है। अगर बच्चे को किसी उपकरण की आवश्यकता है और उस उपकरण की सहायता से वह सामान्य तरीके से समझ सकता है तो उसे सामान्य स्कूल में ही पढ़ाना चाहिये जिससे उसके मन में हीन भावना न पनपे। लेकिन बच्चे को किसी खास प्रशिक्षण की आवश्यकता है तो उसे अलग स्कूलों में पढ़ाना चाहिए जहाँ उनकी जरूरतों के अनुसार खास प्रशिक्षित अध्यापक हों जो उनकी को समझ सकें तथा उनकी जरूरतों के अनुसार खास सुविधाएँ हो जो कि उनकी कठिनाईयों को कम कर सकें और उनमें आत्मविश्वास भर सकें।



वार्षिक परीक्षा पेपर 2024 कक्षा-6वीं 2024

 

वार्षिक परीक्षा कक्षा 6वीं विषय हिंदी 2024

वार्षिक परीक्षा कक्षा 6वीं  विषय गणित 2024

वार्षिक परीक्षा कक्षा 6वीं  विषय सामाजिक विज्ञान 2024

वार्षिक परीक्षा कक्षा 6वीं  विषय विज्ञान 2024

वार्षिक परीक्षा कक्षा 6वीं  विषय संस्कृत 2024

वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 6वीं विषय अंग्रेजी




Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.