CG board assignment 5 class 12th histroy solution pdf|assignment 5 class 12th itihas answer
BOARD JANKARIDecember 28, 2021
0
CG board assignment 5 class 12th histroy solution pdf|assignment 5 class 12th itihas answer
cg board assignment 5 class 12th histroy : हैलो दोस्तों आप सभी का स्वागत है और आज के इस आर्टिकल के माध्यम से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के छात्रों के लिए cg board assignment 5 classs 12th histroy solution के बारे में संपूर्ण जानकारी मिलने वाली है छात्रों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि छत्तीसगढ़ बोर्ड की तरफ से नवंबर के आखिरी सप्ताह में जो असाइनमेंट जारी किए गए हैं हमारे इस वेबसाइट के माध्यम से आपको के लिए Cg board assignment 5 class 12th histroy solution का हल pdf के रूप में उपलब्ध कराए जायगे|आप assignment 5 का solution हिन्दी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में हमारी वेबसाइट www.boardjankari.com के माध्यम से download कर सकते हैं|आपको असाइनमेंट-05 के कक्षा-12 वीं के सभी विषयों के उत्तर प्रदान कराए जाएंगे |
असाइनमेंट 5 क्या है (cg board assignment 5 class 12th )
छत्तीसगढ़ बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी विषय के असाइनमेंट जारी कर दिए गए हैं|छत्तीसगढ़ बोर्ड के जिन छात्रों को यह जानकारी नहीं है कि य़ह असाइनमेंट क्या होता है तो आप इस आर्टिकल को विस्तार से पढिये Assignment 4 को हिन्दी में असाइनमेंट, सत्रीय कार्य, दत्त कार्य या प्रदत्त कार्य भी कहा जाता है। स्कूल और कॉलेज में अध्ययन के दौरान assignment work आपको दिया जाता है, और आप जानते हैं कि स्कूल असाइनमेंट लिखना कितना महत्वपूर्ण है ! आप इसे हलके में नहीं ले सकते । अगर आप इसे हलके में ले रहे हैं तो आप गलत कर रहे हैं और इससे आपका अंतिम रूप से ग्रेड प्रभावित होगा।असाइनमेंट में चार से पांच प्रश्न होते हैं और प्रत्येक प्रश्न के लिए चार या 5 अंक निर्धारित किए जाते हैं और सभी छात्रों को असाइनमेंट बनाना जरूरी होता है । ये assignment के नंबर आपके लिए अति महत्वपूर्ण होते हैं
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर
शैक्षणिक सत्र 2021-22 माह दिसम्बर
असाइनमेंट-05
कक्षा - बारहवीं
विषय इतिहास
पूर्णांक-20
नर्देश :- दिए गए सभी प्रश्नों को निर्देशानुसार हल कीजिए।
Instruction :- Attempt all the question as per given instructions.
प्रश्न 1. गांधी जी को किन घटनाओं ने एक राष्ट्रवादी एवं सच्चे राष्ट्रीय नेता की छबि प्रदान
की थी?
अंक-3 शब्दसीमा 50-75
:-
Q.1
Which event gave Gandhiji the image of a nationalist and a true
national leader?
प्रश्न 2. राष्ट्रीय भाषा बनाने के लिए एक भाषा में क्या-क्या विशेषताएँ होनी चाहिए।
अंक-3 शब्दसीमा 50-75
Q.2
What Should be Characteristrics of a language to become a national
language?
प्रश्न 3. गांधी जी का असहयोग आंदोलन एक तरह का प्रतिरोध था कैसे? अपने बात की
पुष्टि कीजिए।
अंक-6 शब्दसीमा 150-200
Q.3
Gandhiji non-co-operation movement was a kind of resistance.
How? Support to your arguments with Points.
प्रश्न 4. भारतीयसंविधान की परिभाषा लिखते हुए इसके निर्माण में योगदान देने वाले किन्ही
छ: व्यक्तियों की भूमिका समझाइए।
अंक-8 शब्दसीमा 250-300
Q.4
Write the defination of indian consititution and explain the role of
atlist six persions in the making of the consititution.
Q.1
उत्तर-1917 में उन्होंने बिहार के चंपारन इलाके का दौरा किया और दमनकारी अहिंसा सर्वोच्च
धर्म है...। इस कामयाबी से उत्साहित गांधीजी ने 1919 में प्रस्तावित रॉलट एक्ट गातावाध
(1919) के ख़िलाफ़ एक राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह आंदोलन चलाने का फैसला। जब महात्मा
गांधी ने सत्याग्रह लिया।अंग्रेज हुक्मरानों की बढ़ती ज्यादतियों का विरोध करने के लिए महात्मा
गांधी ने एक अगस्त 1920 को असहयोग आंदोलन की शुरूआत की. आंदोलन के दौरान
विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में जाना छोड़ दिया, वकीलों ने अदालत में जाने से
मना कर दिया और कई कस्बों और नगरों में श्रमिक हड़ताल पर चले गए. सरकारी आंकड़ों के
मुताबिक 1921 में 396 हड़ताले हुई जिनमें छह लाख श्रमिक शामिल थे और इससे 70 लाख
कार्यदिवसों का नुकसान हुआ. शहरों से लेकर गांव-देहात में इस आंदोलन का असर दिखाई देने
लगा और सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद असहयोग आंदोलन से पहली बार अंग्रेजी राज
की नींव हिल गई.
इसी दौरान फ़रवरी 1922 में किसानों के एक समूह ने संयुक्त प्रांत के गोरखपुर जिले के
चौरी-चौरा पुरवा में एक पुलिस स्टेशन पर आक्रमण कर उसमें आग लगा दी. हिंसा की इस घटना
के बाद गांधी जी ने यह आंदोलन तत्काल वापस ले लिया. इन घटनाओं से सिद्ध होता है कि, महात्मा
गांधी राष्ट्रवादी एवं सच्चे राष्ट्रीय नेता थे
प्रश्न-2 राष्ट्रीय भाषा बनाने के लिए एक भाषा में क्या-क्या विशेषताएं होनी चाहिए।
उत्तर- किसी भी देश या राष्ट्र द्वारा किसी भाषा को जब अपने किसी राजकार्य के लिए भाषा
घोषित किया जाता है या अपनाया जाता है तो उसे राष्ट्र भाषा जाना जाता है। अर्थात जब कोई
देश किसी भाषा को अपनी राष्ट्र की भाषा घोषित करता है तो उसे ही राष्ट्र भाषा के लिए जाना
जाता है।राष्ट्रभाषा किसी भी देश के लिए केवल एक भाषा की पहचान होती है। , बल्कि उस देश की संस्कृति
राष्ट्र भाषा की विशेषताएं.
(1) राष्ट्रभाषा देश में बहुसंख्यक लोगों की भाषा होती है।
(2) राष्ट्रभाषा सीखने में सरल होती है तथा इसकी लिपि वैज्ञानिक होती है।
(3) राष्ट्रभाषा संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त होती है।
(4) यह देश में शिक्षा व समाचार-पत्रों की भाषा होती है।
(5) यही राजभाषा और सम्पर्क भाषा हो सकती है।
प्रश्न -3 गांधी जी का असहयोग आंदोलन एक तरह का प्रतिरोध था कैसे? अपने बात की पुष्टि कीजिए।
उत्तर-असहयोग आंदोलन 1920 में महात्मा गाँधी के नेतृत्व में चलाया गया।
तथा सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध एक व्यापक जन-प्रतिरोध असहयोग आंदोलन एक तरह का प्रतिरोध इसलिए था क्योंकि ब्रिटिश सरकार द्वारा थोपे गए
रॉलेट एक्ट जैसे कानून के वापस लिए जाने के लिए जनआक्रोश या प्रतिरोध अभिव्यक्ति का
लोकप्रिय माध्यम था। प्रतिरोध
असहयोग आंदोलन इसलिए भी प्रतिरोध था, क्योंकि यह ख़िलाफत आंदोलन को सहयोग करके
देश के दो प्रमुख धार्मिक समुदायों-हिंदू और मुसलमानों को मिलाकर औपनिवेशिक शासन के
प्रति जनता के सहयोग को अभिव्यक्त करने का माध्यम था। असहयोग आंदोलन इसलिए भी प्रतिरोध था, क्योंकि इसके द्वारा सरकारी नौकरियों, उपाधियों
अवैतनिक पदों, सरकारी अदालतों, सरकारी संस्थाओं आदि का बहिष्कार किया जाना था।
असहयोग आंदोलन इसलिए भी प्रतिरोध था, क्योंकि इसके द्वारा सरकारी नौकरियों, उपाधियों
अवैतनिक पदों, सरकारी अदालतों, सरकारी संस्थाओं आदि का बहिष्कार किया जाना था। विदेशी
वस्तुओं का बहिष्कार करके, सरकार द्वारा आयोजित चुनावों में भाग न लेकर, सरकारी करों का
भुगतान न करके तथा सरकारी कानूनों की शांतिपूर्ण ढंग से अवहेलना करके ब्रिटिश शासन के
प्रति अपना प्रतिरोध प्रकट करना चाहते थे।
असहयोग आंदोलन इसलिए भी प्रतिरोध आंदोलन था, क्योंकि राष्ट्रीय नेता उन अंग्रेज़
अधिकारियों को कठोर दंड दिलाना चाहते थे जो अमृतसर के जालियाँवाला बाग में शांतिपूर्ण
प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों पर होने वाले अत्याचार के उत्तरदायी थे। उन्हें सरकार ने कई
महीनों के बाद भी किसी प्रकार का दंड नहीं दिया था।
असहयोग आंदोलन ने सरकारी अदालतों का बहिष्कार करने के लिए सर्व साधारण और वकीलों
को आह्वान किया। गाँधी जी के इस आह्वान पर वकीलों ने अदालतों में जाने से मना कर दिया।
इस व्यापक लोकप्रिय प्रतिरोध का प्रभाव अनेक कस्बों और नगरों में कार्यरत श्रमिक वर्ग पर भी
पड़ा। वे हड़ताल पर चले गए। जानकारों के अनुसार सन् 1921 में 396 हड़ताले हुईं जिनमें 6
लाख श्रमिक शामिल थे और इससे 30 लाख कार्य-दिवसों की हानि हुई।
असहयोग आंदोलन का प्रतिरोध देश के ग्रामीणों क्षेत्र में भी दिखाई दे रहा था। उदाहरण के लिए,
उत्तरी आंध्र की पहाड़ी जन-जातियों ने वन्य कानूनों की अवहेलना कर दी। अवध के किसानों ने
कर नहीं चुकाया। अवध के किसानों ने औपनिवेशिक अधिकारियों का सामान ढोने से साफ मना
कर दिया। इन आंदोलनों को कभी-कभी स्थानीय राष्ट्रवादी नेतृत्व की अवज्ञा करते हुए
भी कार्यान्वित किया गया। इस प्रकार यह कहना उचित ही होगा कि असहयोग आंदोलन का प्रमुख
उद्देश्य औपनिवेशिक शासन का प्रतिरोध करना था।
प्रश्न -4 भारतीय संविधान की परिभाषा लिखते हुए इसके निर्माण में योगदान देने वाले किन्हीं छ: व्यक्तियों की भूमिका समझाइए।
उत्तर-संविधान शब्द सम और विधान दो शब्दों से मिलकर बना है। सम का अर्थ बराबर और
विधान का अर्थ नियम कौर कानून होता है, अर्थात वह नियम जो सभी नागरिको पर एक सामान
लागू होता है, संविधान कहलाता है। संविधान को इंग्लिश में Constitution कहते है| संविधान
किसी देश की नीतियों और सिद्धांतो का वह संग्रह होता है, जिसके आधार पर उस देश की शासन
व्यवस्था को संचालित किया जाता है|
भारत का संविधान सभा द्वारा 26 जनवरी 1950 को आंशिक रूप से संपूर्ण देश में लागू कर
दिया गया था| संविधान दो प्रकार के होते हैं, एक लिखित संविधान और दूसरा अलिखित| विश्व
का प्रथम लिखित संविधान संयुक्त राज्य अमेरिका का है, और संसार का सबसे बड़ा लिखित
संविधान भारत का है। वर्तमान में, भारत का संविधान 465 अनुच्छेद जो 25 भागों और 12
अनुसूचीयों में लिखित है| जिस समय संविधान लागू हुआ था, उस समय 395 अनुच्छेद, 8
अनुसूची और 22 भाग थे। संविधान में समय-समय पर कई संशोधन किए जाते हैं।
भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को
पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। यह दिन (26 नवम्बर) भारत के संविधान
दिवस के रूप में घोषित किया गया है |जबकि 26 जनवरी का दिन भारत में गणतन्त्र दिवस के
रूप में मनाया जाता है।भीमराव आम्बेडकर को भारतीय संविधान का प्रधान वास्तुकार या
निर्माता कहा जाता है।भारत के संविधान का मूल आधार भारत सरकार अधिनियम १९३५ को
माना जाता है।भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतान्त्रिक देश का सबसे लम्बा लिखित
संविधान है।
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं, क्योंकि इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ
था। शायद तुम्हें संविधान के निर्माण की कहानी भी पता हो, लेकिन हम आज तुम्हें संविधान के
निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले 26 लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके कारण ही
हमारा देश गणतंत्र बन सका।
आजादी मिलने से पहले ही स्वतंत्रता सेनानियों के बीच संविधान निर्माण की बात होने लगी थी।
तब उन्होंने एक संविधान सभा का गठन किया। संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946
को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में हुई। संविधान सभा के कुल 389 सदस्य थे, लेकिन उस दिन
200 से कुछ अधिक सदस्य ही बैठक में उपस्थिति हुए। हालांकि 1947 में देश के विभाजन और
कुछ रियासतों के संविध सभा में हिस्सा ना लेने के कारण सभा के सदस्यों की संख्या घटकर
299 हो गयी।
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिये संविधान निर्माण कोई आसान काम नहीं था, तभी इसके
निर्माण में 2 साल 11 महीने और 17 दिन लगे। इस दौरान 165 दिनों के कुल 11 सत्र बुलाये
गये। देश की आजादी के कुछ दिन बाद 29 अगस्त 1947 को संविधान सभा ने संविधान का
मसौदा तैयार करने के लिये डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में ड्राफ्टिंग कमेटी का गठन किया।
26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान स्वीकार किया गया और 24 जनवरी 1950 को 284
सदस्यों ने इस पर हस्ताक्षर करके इसे अपनाया। इसके बाद जब 26 जनवरी 1950 को हमारा
संविधान लागू किया गया तो उसके साथ ही संविधान सभा भंग कर दी गयी।
तुम सब ये तो जान गये हो कि किस तरह हमारे संविधान का निर्माण हुआ, लेकिन अभी तक
तुम्हारा उन लोगों से परिचय नहीं हुआ है, जिन्होंने हमें यह संविधान दिया। तो चलो जानते हैं
इनके बारे में:
सरदार वल्लभ भाई पटेल
लौहपुरुष के नाम से विख्यात सरदार पटेल मूलभूत अधिकारों, अल्पसंख्यक और कबाइली क्षेत्रों
की सलाहकार समिति के अध्यक्ष थे। संविधान के निर्माण और भारत को आजादी के बाद एक
झंडे के तले लाने में इनकी भूमिका सर्वोपरि है। आजादी के समय हमारा देश अलग-अलग
रियासतों में बंटा था और सरदार पटेल ने इन्हें एकजुट किया। इन्होंने सत्याग्रह और आजादी की
लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को तत्कालीन बॉम्बे प्रेसीडेंसी
में हुआ था। ये भी पेशे से वकील थे। ये भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री थे। इनका
निधन 15 दिसंबर 1950 को हुआ।
आचार्य जे बी कृपलानी
इन्हें आचार्य कृपलानी के नाम से जाना जाता है। ये संविधान सभा में मूलभूत अधिकारों की
उपसमिति के अध्यक्ष थे। इनका जन्म 11 नवंबर 1888 को हुआ था। ये मशहूर गांधीवादी,
समाजवादी, पर्यावरणविद् और जमीन से जुड़े स्वतंत्रता सेनानी थे। इन्होंने बिहार के मुजफ्फरपुर
कॉलेज, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य किया था। इनका निधन 19 मार्च 1982 को हुआ। इनकी पत्नी सुचेता कृपलानी देश की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं।
सरोजिनी नायडू
भारत कोकिला के नाम से मशहूर सरोजिनी नायडू संविधान सभा की सदस्या थीं। वे संविधान
सभा की पहली बैठक में मौजदू थीं। बंगाल विभाजन के दौरान ये कांग्रेस में शामिल हुईं और
आजादी की लड़ाई में सक्रिय रहीं। इनका जन्म हैदराबाद में 13 फरवरी 1879 को हुआ और
निधन 70 साल की उम्र में 2 मार्च 1949 को हुआ।
गोविंद वल्लभ पंत
गोविंद वल्लभ पंत का जन्म अल्मोड़ा के पास 10 सितंबर 1887 को हुआ था। ये पेशे से वकील
थे। इन्हें स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लेने के कारण कई बार जेल जाना पड़ा। भारत छोड़ों
आंदोलन के दौरान इन्हें अहमदनगर किले में तीन साल कैद में काटने पड़े थे। इन्हें भारतरत्न से
सम्मानित किया गया। इन्होंने भाषायी आधार पर राज्यों को एकीकृत करने का काम किया। ये
वर्ष 1955 से 1961 तक केंद्रीय मंत्री भी रहे। इनका निधन 7 मार्च 1961 को हुआ था।
डॉ. बी आर अंबेडकर
ये संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति के अध्यक्ष थे। इन्हें बाबा साहेब के नाम से भी
जाना जाता है। इनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। इन्हें संविधान का निर्माता माना जाता
है। संविधान तैयार करने में इनका सबसे अधिक योगदान रहा है। इन्होंने जीवन भर अस्पृश्यता
के खिलाफ संघर्ष किया। जीवन के अंतिम क्षणों में इन्होंने बौद्ध धर्म स्वीकार किया।
असाइनमेंट 05 का फर्स्ट पेज कैसे बनाये?
असाइनमेंट के फर्स्ट पेज पर आप मुख्य सूचनाएँ जैसे कि पाठ्क्रम कोड, असाइनमेंट कोड, टॉपिक , आपका नाम, पता जरुर लिखें यह अतिआवश्यक है , इसके बिना आपका असाइनमेंट स्वीकार नहीं होगा | अब आप अपने मुख्य असाइनमेंट पेपर पर लिखना शुरू करें। यह भी ध्यान रखिये कि असाइनमेंट हाथ से ही लिखा गया हो । किन्ही विशेष परिस्थिति में ही टाइप करवाने की छुट दी जा सकती है। हर असाइनमेंट का एक अलग फाइल बनाये और ज़ेरॉक्स कॉपी कर एक फाइल अपने पास सुरक्षित जरुर रख लें। बस इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए असाइनमेंट लिखेंगे तो वह आकर्षक भी होगा और यूनिक भी।
आप सभी सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी cg board assignment 5 class 12th histroy के question paper की pdf को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सभी विषय के असाइनमेंट के question paper की pdf को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर आप इस वेबसाइट से भी असाइनमेंट के question paper की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं ।
छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी असाइनमेंट डाउनलोड करने के पश्चात सभी छात्र असाइनमेंट के प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें असाइनमेंट में जो प्रश्न दिए गए हैं उनको समझने की कोशिश करें और इसके पश्चात एक फाइल बनाएं और उन पेज में सभी प्रश्नों के उत्तर लिखें ।
सभी छात्र इस प्रकार assignment 4 class 10&12th को बना सकते हैं और असाइनमेंट 04 पूरा होने के पश्चात आप सबको जो दिनांक स्कूल से आपको बतायी गई है उस तारीख पर स्कूल में सभी विषय के असाइनमेंट 04 को कम्प्लीट कर जमा कर दे इन असाइनमेंट को आपको निश्चित समयावधि में कम्प्लीट कर जमा करना अति आवश्यक होता है क्योंकि इन असाइनमेंट के नंबर आपके रिजल्ट मे जुड़ते है
छ.ग.असाइनमेंट 5 class 12th histroy question paper pdf download (cg board assignment 5 question paper pdf )
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर आज ही कक्षा के सभी विषय के assignment 4 जारी कर दिए गए हैं और अब छत्तीसगढ़ बोर्ड के सभी छात्र आप सभी सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी cg board assignment 5 class 12th histroy के question paper की pdf को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सभी विषय के असाइनमेंट के question paper की pdf को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर आप इस वेबसाइट से भी असाइनमेंट के question paper की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं ।
छत्तीसगढ़ बोर्ड असाइनमेंट 5 class 12th histroy solution pdf डाउनलोड (cg board assignment 5 answer pdf
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर आज ही कक्षा के सभी विषय के assignment 5 class 12th जारी कर दिए गए हैं और अब छत्तीसगढ़ बोर्ड के सभी छात्र असाइनमेंट के उत्तर को ढूंढ रहे हैं और हमारी इस वेबसाइट पर लगातार कक्षा के छात्रों के लिए असाइनमेंट के उत्तर उपलब्ध कराए जा रहे हैं सभी छात्र इस वेबसाइट के माध्यम से सभी विषय के आंसर को डाउनलोड कर सकेंगे जैसा कि आप सभी जानते हैं कि छत्तीसगढ़ बोर्ड की तरफ से हर माह असाइनमेंट जारी किए जाते हैं और हर माह हमारी इस वेबसाइट www.boardjankari.com पर उत्तर अपलोड किए जाते हैं आप सभी को पता होगा कि छत्तीसगढ़ बोर्ड पिछले वर्ष से ही कक्षा 10 वीं और 12 वीं के छः असाइनमेंट ले रहा है और इस वर्ष भी cg board कक्षा 10 वीं और 12 वीं के छःअसाइनमेंट ले रहा है आप इस छः असाइनमेंट के Solution pdf के रूप में हमारी वेबसाइट www.boardjankari.com के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं |
असाइनमेंट 05 को लिखते समय कौन-सी सावधानी रखनी चाहिए |
1.सबसे पहले आप रफ़ वर्क करें।
2.असाइनमेंट के सवाल को अच्छी तरह पढ़कर समझ लें फिर प्रश्न से रिलेटेड पाठ इकाई पढ़ें।जवाब से सम्बंधित पॉइंट बनाये |
3. प्रश्न से सम्बंधित शुरुआत में संक्षिप्त व्याख्या लिखें।
4..उत्तर के मध्य में पॉइंट को विस्तृत करें।
5.निर्दिष्ट शब्द सीमा में ही लिखें।
6..जो भी लिखें उसमें आपका expression और style झलकना चाहिए।
7.उत्तर लिखने में भाषा की त्रुटी न हो खासकर मात्रा और व्याकरण सम्बन्धी
cg board assignment 5 class 12th answer pdf download
छात्रों मुझे उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आएगी और अगर आप को यह पोस्ट पसंद आती हैं तो इस पोस्ट को शेयर करना ना भूले यदि आपको अगर कुछ भी doubt हो तो आप हमें comment भी कर सकते हैं
हमारे वेबसाइट www.boardjankari.com पर visit करते रहें |और नोटिफिकेशन को on कर लीजिए ताकि आपको जल्द से जल्द सारी अपडेट हमारी वेबसाइट के माध्यम से मिल सके |